IPL 2023: पहली जीत के लिए KKR के सामने RCB की विराट चुनौती

0
331
IPL 2023 Live: Shardul and Rinku's century partnership, Kolkata gave Bangalore a target of 205 runs latest sports news in hindi

कोलकाता। IPL 2023 में आज मुकाबला बेशक कोलकाता नाइट राइडर्स के गढ़ यानी उसके घरेलू मैदान पर हो। लेकिन, ईडन पर उसका दिल गार्डन-गार्डन तभी होगा जब वो विराट कोहली और फाफ डु प्लेसी को रोकने में सक्षम होगा। आप सोच रहे होंगे कि मुकाबला तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की पूरी टीम से है, तो फिर कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चुनौती सिर्फ विराट और डुप्लेसी ही क्यों? तो शायद आपने पिछले मैच में आरसीबी के इन दो बल्लेबाजों के बल्ले की गूंज नहीं सुनी।

World Cup 2023 से बाहर हो सकते है केन विलियमसन, करानी होगी सर्जरी

मुंबई इंडियंस के खिलाफ आरसीबी को मिली शानदार जीत

आज कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ मुकाबला आरसीबी का इस IPL 2023 में दूसरा मैच होगा। इससे पहले उसने अपना पहला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला और जीता था। उस मैच में 172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी जीत सका था क्योंकि विराट और डुप्लेसी ने मिलकर मुंबई के गेंदबाजों पर हल्ला बोल दिया था। पारी की शुरुआत करते हुए विराट ने 82 रन जबकि फाफ डुप्लेसी ने 73 रन बनाए थे।

IPL 2023 Live: काम ना आई हेटमायर और जुरेल की तूफ़ानी साझेदारी, Punjab Kings 5 रन से जीता

पहले मैच में हार के बाद जीत की तलाश में कोलकाता

हालांकि, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरह केआरआर IPL 2023 के अपने पहले मैच में लकी नहीं रही थी। उसे पंजाब किंग्स के खिलाफ डकवर्थ लुईस नियम के तहत हार का सामना करना पड़ा था। पहले मैच में हार के बाद आज केआरआर भी इस सीजन का अपना दूसरा मैच खेलेगा। वहीं आरसीबी के साथ आईपीएल 2023 में ये उसकी पहली भिड़ंत होगी।

IPL 2023: टीम इंडिया में हुए अनदेखी का शिकार, अब दम दिखा रहे ये खिलाड़ी

आईपीएल में दोनों टीमों का रिपोर्ट कार्ड

आईपीएल इतिहास की बात करें तो दोनों टीमें आज 31वीं बार टकराएंगी। इससे पहले खेले 30 मुकाबलों में 16 बार बाजी कोलकाता ने मारी है। जबकि 14 बार जीत बैंगलोर को नसीब हुई है। यानी मुकाबला कांटे वाला रहा है। वहीं आरसीबी की पिच पर हुई पिछली 5 भिड़ंत में आरसीबी का पलड़ा केआरआर के ऊपर 3-2 से भारी है। ऐसे में IPL 2023 का आज का मुकाबला काफी रोचक होगा।

Orleans Masters Badminton: साइना का खराब दौर जारी, क्वालिफायर से हारीं

ऐसा है दोनों टीमों का हाल

जहां तक टीम की बात है तो आरसीबी को IPL 2023 के आज के मैच में भी केआरआर के खिलाफ भी वानिंदु हसारंगा और जोश हेजलवुड की सेवाएं नहीं मिलेंगी। ये दोनों खिलाड़ी अभी तक टीम से नहीं जुड़े हैं। वहीं रजत पाटीदार भी टूर्नामेंट से बाहर हो गए है। जबकि रीस टॉपले जो पिछले मैच में फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे, वो भी आज का मुकाबला नहीं खेलेंगे। ऐसे में डेविड विली उन्हें रिप्लेस कर सकते हैं। जहां तक केआरआर का सवाल है तो उससे जेसन रॉय के जुडऩे की खबर जरूर आई है। लेकिन, वो आज के मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here