Home Cricket Ipl IPL 2023 में गुमनाम से हो गए 155-156 किमी रफ्तार से गेंद...

IPL 2023 में गुमनाम से हो गए 155-156 किमी रफ्तार से गेंद फेंकने वाले उमरान

0
IPL 2023 king of speed umran malik not performing good in this season, even dropped few times by srh

मुंबई। IPL 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 में से छह मुकाबले गंवाए हैं और वह अंक तालिका में नौवें पायदान पर है। अब सनराइजर्स को हैदराबाद को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए बाकी चारों मैच जीतने होंगे, साथ ही उसे दूसरे परिणामों पर भी निर्भर रहना होगा। सनराइजर्स हैदराबाद के खराब प्रदर्शन के मुख्य किरदार तेज गेंदबाज उमरान मलिक भी रहे हैं। दाएं हाथ के फास्ट बॉलर उमरान के लिए आईपीएल 2023 कुछ खास नहीं रहा है।

IPL 2023: RCB को हराकर MI प्लेऑफ के करीब, टॉप चार पर अब भी फंसा पेंच

7 मैचों में लिए कुल 5 विकेट, जमकर लुटाए रन

उमरान ने IPL 2023 में कुल 7 मैच खेलकर पांच विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उनका एवरेज 35.20 और इकोनॉमी रेट 10.35 का रहा है, जो काफी खराब कहा जा सकता है। खराब प्रदर्शन के कारण उमरान मलिक की कुछ मैचों में प्लेइंग-11 से भी छुट्टी कर दी गई। पिछले सीजन के उलट इस सीजन में उमरान मलिक के रफ्तार की भी चर्चा नहीं हो रही है। देखें तो उमरान की गेंदों में रफ्तार तो कायम है, लेकिन वह स्विंग कराने की काबिलियत नहीं रखते हैं। ऐसे में उन्हें पावरप्ले के बाद वाले ओवर्स में ज्यादातर गेंदबाजी करनी पड़ी है, जहां उनकी गेंदों की खूब धुनाई हुई।

IPL 2023: डीआरएस पर उठने लगे सवाल, रोहित शर्मा के विकेट पर मचा बवाल

स्विंग के अभाव में रफ्तार ही पड़ रही भारी

IPL 2023 में उमरान की लेंथ और लाइन भी सही नहीं रही है और बल्लेबाज उनकी गेंदों पर आसानी से शॉट मार रहे हैं। 10.35 का इकोनॉमी रेट इस बात की पुष्टि करता है। मौजूदा सीजन में उमरान मलिक एक तरह से परिदृश्य से गायब हो गए हैं। टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री भी उमरान मलिक के प्रदर्शन से काफी नाराज दिखाई दिए। रवि शास्त्री कहते हैं कि सिर्फ गति से काम नहीं चलेगा। उसे बताने की जरूरत है कि 150 किमी की गेंद बल्ले से लगकर 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से जा सकती है। उसे ड्राइंग बोर्ड पर जाने की जरूरत है। पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह का मानना है कि उमरान में डेल स्टेन की तरह गेंद को स्विंग कराने की क्षमता नहीं है।

IPL 2023: Suryakumar ने एक पारी में बनाए 3 कीर्तिमान, पूरा किया एक अनूठा शतक

पिछले आईपीएल सीजन में चटकाए थे 22 विकेट

23 साल के उमरान मलिक ने आईपीएल 2022 में काफी कातिलाना गेंदबाजी की थी और 14 मैचों में कुल 22 विकेट लिए। इस दौरान उमरान का बेस्ट प्रदर्शन 25 रन देकर पांच विकेट रहा था। आईपीएल 2022 में उमरान मलिक की तूफानी गेंदों की भी जमकर चर्चा होती थी। पिछले आईपीएल सीजन में उन्होंने रोवमैन पॉवेल को 157 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से एक गेंद डाली थी। वो उस सीजन लॉकी फर्ग्यूसन के बाद सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाज रहे। फर्ग्यूसन ने फाइनल मुकाबले में 157.3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से एक गेंद फेंकी थी। लेकिन, IPL 2023 में उमरान गुमनाम से हो गए है।

IPL 2023: आज करो या मरो के मुकाबले में DC के सामने CSK की कड़ी चुनौती

उमरान मलिक का इंटरनेशनल रिकॉर्ड

सनराइजर्स हैदराबाद ने उमरान मलिक को आईपीएल 2022 की नीलामी से पहले चार करोड़ रुपए में रिटेन किया था। फिर उन्हें IPL 2023 के लिए रिटेन किया गया था। आईपीएल में धमाकेदार खेल दिखाने के बाद उनकी टीम इंडिया में एंट्री हुई थी। नतीजतन उमरान ने पिछले साल आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले से अपना टी20 इंटरनेशन डेब्यू किया। फिर न्यूजीलैंड दौरे के जरिए वह वनडे इंटरनेशनल डेब्यू करने में सफल रहे थे। जम्मू के गुज्जर नगर से ताल्लुक रखने वाले उमरान मलिक ने भारत के लिए अबतक आठ वनडे और इतने ही टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version