IPL 2023 में एक्शन-थ्रिलर और ससपेंस, हो रहे सांस थमा देने वाले मुकाबले

0
210
IPL 2023 is becoming full of action and suspense, evey single match is thriller

मुंबई। IPL 2023:  इन दिनों कई लोगों की दिलों की धडक़नें पिछले कुछ दिनों से आईपीएल मुकाबलों के दौरान तेज धडक़ रही होंगी। उनकी सांसें अटक सी गई होंगी। दिल में एक डर घर गया होगा, जब उन्होंने आईपीएल के मुकाबले देखे होंगे। जिस तरह के मैच खेले जा रहे हैं उसके बाद तो ऐसा लगता है कि कमजोर दिल वाले लोग IPL 2023 से दूर ही रहें। आईपीएल 2023 में एक या दो नहीं पिछले तीन मुकाबले लगातार ऐसे ही देखने को मिले हैं, जो क्रिकेट फैंस के दिलों को बेकाबू करने वाले रहे हैं।

IPL 2023: 26 दिन 6 पारियां और 4 गोल्डन डक, एक-एक रन को मोहताज SKY

दिल की धडक़नें बढ़ाने वाला मैच

अब मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच IPL 2023 में 11 अप्रैल की शाम खेले मुकाबले को ही ले लीजिए। मैच किस करवट जाएगा, इसका आखिरी ओवर तक किसी को पता नहीं। आखिरी ओवर में जीत के लिए मुंबई को 5 रन बनाने थे। कैमरन ग्रीन और टिम डेविड क्रीज पर थे और दिल्ली की ओर से नॉर्खिया गेंदबाजी पर। पहले तो लगा कि 6 गेंदों में ग्रीन और डेविड के लिए 5 रन बनाना मुश्किल नहीं। लेकिन, ये काम जितना आसान दिख रहा था उतना था नहीं। नॉर्खिया ने अपने वर्ल्ड क्लास अनुभव से इसे उनके लिए नाकों चने चबाने वाला काम बना दिया। मुंबई हालांकि जीती जरूर पर लास्ट बॉल पर।

IPL 2023: आज चेन्नई में आएगा राजस्थान का तूफान, RR vs CSK कड़ा होगा मुकाबला

मैच जिसे देख थम जाए सांसें!

ठीक ऐसा ही रोंगटे खड़े कर देने वाला मैच 10 अप्रैल की शाम लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच हुआ। यहां भी आखिरी ओवर में लखनऊ को जीत के लिए 5 रन बनाने थे। और, IPL 2023 के इस मैच का फैसला अंतिम गेंद पर हुआ। आखिरी ओवर में 5 रन को बनाने के चक्कर में लखनऊ ने दूसरी ही गेंद पर मार्क वुड का विकेट खो दिया। हर्षल पटेल को मिली इस सफलता के बाद लगा कि जीत अब आरसीबी की मु_ी में है। अब अगली 4 गेंदों पर लखनऊ को 4 रन बनाने थे। अगली 2 गेंद पर 3 रन तो जोड़े लेकिन ओवर की 5वीं गेंद पर उन्हें 9वां झटका लग गया। अब लास्ट बॉल और 1 रन। लखनऊ ने इसे हासिल कर आरसीबी को हार के मुंह में धकेल दिया।

IPL 2023: दिल्ली की लगातार चौथी हार, Mumbai Indians ने 6 विकेट से हराया

केकेआर और गुजरात के मैच में तो हुआ धमाल

अब बात 9 अप्रैल को खेले उस मुकाबले की, जो अपने आप में सबसे जुदा रहा। ये मुकाबला था केकेआर और गुजरात टाइटंस के बीच। मुकाबले में केकेआर को जीत के लिए आखिरी ओवर में 29 रन बनाने थे। गुजरात के डेथ ओवर स्पेशलिस्ट यश दयाल स्ट्राइक पर। पहली गेंद पर सिंगल आया और स्ट्राइक रिंकू सिंह के पास। अब अगली 5 गेंदों पर 28 रन की दरकार। किसी को भी यकीन नहीं था कि IPL 2023 का यह मुकाबला केकेआर जीतेगा। लेकिन, रिंकू सिंह ने लगातार 5 छक्के मारकर नामुमकिन से दिख रहे लक्ष्य को मुमकिन कर दिया और मैच को केकेआर की झोली में डाल दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here