IPL 2023: बीच मैदान लड़ने की मिली सजा, विराट कोहली और गौतम गंभीर पर तगड़ा जुर्माना

0
383
IPL 2023 heated conversation between virat kohli gautam gambhir and naveen ul haq, fined for 100 percent match fee

लखनऊ। IPL 2023: विराट कोहली और गौतम गंभीर को आपस में उलझना महंगा पड़ गया है। उन्हें आपस में लडऩे के लिए सजा दी गई है। दोनों के बीच की लड़ाई भले ही हाथापाई की नौबत तक नहीं पहुंची लेकिन फिर भी जो हुआ उसे क्रिकेट क्या किसी भी खेल में कितना भी बड़ा खिलाड़ी करता तो अच्छा नहीं समझा जाता। ये सीधे तौर पर क्रिकेट के नियमों के खिलाफ है। कोहली और गंभीर को उसी का दंड मिला। कोहली और गंभीर आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन करने के दोषी पाए गए हैं। और, इसकी सजा के तौर पर उनके मैच फीस में कटौती की गई है। दोनों को ही लखनऊ में खेले मैच की फीस नहीं मिली। सजा के तौर पर उनके मैच फीस में 100 फीसद कटौती की गई है।

WTC Final: IPL में दो सीनियर खिलाड़ी चोटिल, अब बदला जाएगा पूरा स्क्वॉड!

विराट कोहली को सीजन में तीसरी बार सजा

ये इस सीजन विराट कोहली को मिली तीसरी सजा है, जो कि उनकी पिछली दो गलतियों से भी बड़ी गलती के लिए दी गई है। IPL 2023 में इससे पहले दो बार उन पर स्लो ओवर रेट को लेकर तब जुर्माना लगा जब वो फाफ डु प्लेसी की जगह आरसीबी की कप्तानी कर रहे थे। लेकिन इस बार सजा झगड़े की वजह से मिली है और बड़ी मिली है। इन दोनों के अलावा सजा का पात्र लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज नवीन-उल-हक भी बने हैं, जिन पर मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना लगा। नवीन की गलती ये थी कि वो कोहली से उलझे थे।

IPL 2023: आज दिल्ली के लिए करो या मरो का मुकाबला, मजबूत गुजरात से होगी टक्कर

बीती रात लखनऊ के नवीन उल हक विराट से भिड़ गए

लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज नवीन उल हक IPL 2023 में मिली करारी हार को पचा नहीं पाए और मैच खत्म होने के बाद वो हाथ मिलाते हुए विराट कोहली से भिड़ गए। विराट हर मामले में नवीन से काफी सीनियर हैं, लेकिन ये अफगानी तेज गेंदबाज अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाया और विराट जैसे दिग्गज खिलाड़ी से जा भिड़ा। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

IPL 2023: RCB ने डिफेंड किया सीजन का सबसे छोटा स्कोर, लखनऊ को 18 रन से हराया

फिर गंभीर भी विराट से भिड़े

मामला यहीं नहीं थमा इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटॉर गौतम गंभीर भी विराट से जा भिड़े। ऐसा लग रहा था जैसे विराट नवीन से हुए विवाद को गौतम को समझा रहे थे, लेकिन यहां से गंभीर आपा खो बैठे और विराट से ही लड़ गए। इन दोनों खिलाडिय़ों का बीच-बचाव लखनऊ के कोच विजय दहिया और कप्तान केएल राहुल को करना पड़ा। IPL 2023 में हुए इस वाकये का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here