Home Cricket Ipl IPl 2023: किसी और को क्या दोष देंगे कप्तान रोहित, खुद का...

IPl 2023: किसी और को क्या दोष देंगे कप्तान रोहित, खुद का फ्लॉप शो बना टीम पर बोझ!

0

अहमदाबाद। IPl 2023: मुंबई इंडियंस के लिए 26 मई का दिन बेहद खास है। इसी दिन मुंबई ने 10 साल पहले 2013 में अपना पहला खिताब जीता था। रोहित शर्मा ने उसी सीजन में टीम की कप्तानी संभाली थी और मुंबई को पांच साल की नाकामियों के बाद पहली बार चैंपियन बनाया था। शुक्रवार को इसी जीत की 10वीं एनिवर्सरी थी और मुंबई के पास एक और जीत दर्ज करने का मौका था। ऐसा नहीं हो सका और इसकी एक बड़ी वजह खुद कप्तान रोहित रहे, जो पूरे आईपीएल में फिर फेल हुए।

IPL 2023: लगातार दूसरे साल फाइनल में पहुँची Gujrat Titans, मुंबई को 52 रन से दी करारी शिकस्त

टीम को थी रोहित से कप्तानी पारी की आस

शुक्रवार की रात रोहित शर्मा के लिए बतौर कप्तान अच्छी नहीं रही क्योंकि गुजरात टाइटंस के खिलाफ टीम को क्वालिफायर 2 में 62 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार से टीम का छठी बार खिताब जीतने का सपना टूट गया। वहीं IPl 2023 के इस मैच में एक बल्लेबाज के रूप में रोहित फिर अपनी टीम के लिए कोई योगदान नहीं दे सके। रोहित तीसरे ही ओवर में 7 गेंदों में सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इससे पहले एलिमिनेटर में भी रोहित के बल्ले से सिर्फ 11 रन ही निकले थे।

IPL 2023: GT की यह कैसी रणनीति, 6 करोड़ के खिलाड़ी को पूरे सीजन बैंच पर बिठाया

प्लेऑफ में रहा है रोहित का निराशाजनक प्रदर्शन

गुजरात के खिलाफ मुंबई को जीत के लिए 234 रनों के लक्ष्य की जरूरत थी, जो पहले ही असंभव सा लग रहा था। फिर भी सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और कैमरन ग्रीन ने ताबड़तोड़ बैटिंग कर कुछ कोशिश की और उम्मीद जगाई। इनसे पहले अगर कप्तान रोहित भी IPl 2023 के इस मैच में अपने बल्ले से कुछ योगदान देते तो शायद मुंबई सिर्फ 171 रन पर आउट होने के बजाए लक्ष्य के करीब तक पहुंच सकती थी। इस तरह आईपीएल के प्लेऑफ मुकाबलों (फाइनल छोडक़र) में रोहित का खराब प्रदर्शन यहां भी जारी रहा। मुंबई के कप्तान ने कुल 15 प्लेऑफ मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ 133 रन उनके बल्ले से निकले हैं। औसत 9.50 की और स्ट्राइक रेट 89.26 का ही रहा हैद्ध कोई अर्धशतक नहीं।

WTC Final: आधी टीम पहुंची लंदन, ऑस्ट्रेलिया से टकराने की तैयारी शुरू

फ्लॉप शो जारी, टीम की नहीं कर पा रहे मदद

इस सीजन में वह 16 पारियों में 20 की औसत और 132 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 332 रन ही बना सके। उनके बल्ले से सिर्फ 2 अर्धशतक इन 16 पारियों में निकले। निश्चित रूप से कहा जा सकता है कि IPl 2023 में मुंबई के यहां तक पहुंचने में रोहित की कप्तानी का भले ही योगदान था लेकिन बल्ले से वह फेल ही साबित हुए। सवाल हालांकि ये है कि आखिर कब तक रोहित इस तरह का प्रदर्शन करते रहेंगे। उनके लिए पिछले कुछ सीजन अच्छे नहीं रहे हैं। 2019 में आखिरी बार रोहित ने 400 से ज्यादा रन बनाए थे। सिर्फ इतना हीं नहीं, टी20 इंटरनेशनल में रोहित ने जितना कमाल किया है, उसके आस-पास भी रोहित का प्रदर्शन नहीं दिखता। उन्होंने 16 सीजनों में सिर्फ एक बार 2013 में 500 से ज्यादा रन बनाए थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version