Home Cricket Ipl IPL 2023: नेट बॉलर के रूप में GT से जुड़े, अब शानदार...

IPL 2023: नेट बॉलर के रूप में GT से जुड़े, अब शानदार गेंदबाजी से दिलवाया टीम को फाइनल का टिकट

0

अहमदाबाद। IPL 2023: गुजरात टाइटंस ने धमाकेदार अंदाज में मुंबई इंडियंस को 62 रनों से हरा दिया। इसी के साथ गुजरात ने आईपीएल 2023 के फाइनल में एंट्री कर ली। जहां उसका सामना चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से होगा। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई को 234 रनों का टारगेट दिया, जिसके जबाव में मुंबई सिर्फ 171 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। गुजरात के लिए इस मैच एक स्टार प्लेयर ने कमाल का खेल दिखाया।

IPl 2023: किसी और को क्या दोष देंगे कप्तान रोहित, खुद का फ्लॉप शो बना टीम पर बोझ!

मोहित शर्मा ने की कमाल की गेंदबाजी

मुंबई इंडियंस के लिए जब सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा बल्लेबाजी कर रहे थे, तब उनकी जीत पक्की कर रही थी। लेकिन फिर 15वें ओवर में मोहित शर्मा गेंदबाजी करने आए। उन्होंने अपनी बॉलिंग से IPL 2023 के इस मैच का रुख ही मोड़ दिया। उन्होंने इस ओवर की तीसरी गेंद पर सूर्यकुमार को आउट कर दिया। इसके बाद पांचवीं गेंद पर बिष्णु विनोद को पवेलियन की राह दिखाई। मैच में उन्होंने कमाल की गेंदबाजी की और अपने दम पर गुजरात टाइटंस को मैच जिताया। उन्होंने अपने 2.2 ओवर में 10 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। मोहित की वजह से ही गुजरात की टीम फाइनल में पहुंचने में सफल रही।

IPL 2023: लगातार दूसरे साल फाइनल में पहुँची Gujrat Titans, मुंबई को 52 रन से दी करारी शिकस्त

मिनी ऑक्शन में खुली थी किस्मत

मोहित शर्मा साल 2022 में गुजरात की टीम के साथ नेट बॉलर के तौर पर जुड़े थे। लेकिन इसके बाद उनकी काबिलियत को देखते हुए गुजरात ने उन्हें IPL 2023 के मिनी ऑक्शन में गुजरात ने उन्हें 50 लाख रुपये में अपने खेमे में शामिल कर लिया। इस सीजन वह गेंदबाजी आक्रमण में गुजरात के लिए सबसे बड़े मैच विनर उठे हैं। उन्होंने आईपीएल 2023 के 13 मैचों में 24 विकेट अपने नाम किए हैं।

IPL 2023: GT की यह कैसी रणनीति, 6 करोड़ के खिलाड़ी को पूरे सीजन बैंच पर बिठाया

आईपीएल में जीत चुके हैं पर्पल कैप

मोहित शर्मा को साल 2013 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अपने खेमे में शामिल किया था। तब उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था। उन्होंने साल 2014 में सीएसके के लिए 16 मैचों में 23 विकेट अपने नाम किए थे और वह पर्पल कैप जीतने में भी सफल रहे थे। बेहतरीन प्रदर्शन के कारण ही वह भारतीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे। उन्हें भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2014 और वनडे वर्ल्ड कप 2015 में भाग लिया। उन्होंने भारत के लिए 26 वनडे मैचों में 31 विकेट और 4 टी20 मैचों में 6 विकेट अपने नाम किए। अब IPL 2023 में अपने कमाल के प्रदर्शन से उन्होंने एक बार फिर खुद को साबित कर दिया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version