IPL 2023: आज दिल्ली के लिए करो या मरो का मुकाबला, मजबूत गुजरात से होगी टक्कर

0
448
IPL 2023 Live: Delhi scored 130 runs for 8 wickets, Mohammed Shami took 4 wickets latest sports news in hindi

मुंबई। IPL 2023 में दिल्ली कैपिटल्स का सबसे बुरा हाल है। 8 में से 6 मैच हारकर दिल्ली प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर है। अब उसके 6 मैच बाकी हैं, अगर एक भी मैच हारा तो उसका बाहर होना तय है। ऐसे में दिल्ली गुजरात टाइंटस के साथ आज करो या मरो का मुकाबला खेलेगी। आज का मुकाबला मुकाबला जीटी के होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण है। गुजरात टाइटंस की टीम जहां आईपीए की प्वाइंट टेबल में शीर्ष पर है, वहीं दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में सबसे नीचे यानी 10वें स्थान पर है, अगर यहां से दिल्ली एक भी मुकाबला हारती है तो वह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी।

IPL 2023: RCB ने डिफेंड किया सीजन का सबसे छोटा स्कोर, लखनऊ को 18 रन से हराया

हेड टू हेड में भी गुजरात का पलड़ा भारी

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो आईपीएल में दोनों टीमों का आमना-सामना केवल दो बार ही हो सका है। इन दोनों ही मुकाबलों में गुजरात ने जीत हासिल की है। दोनों की पहली भिड़ंत आईपीएल 2022 में हुई थी। उस मैच में गुजरात ने दिल्ली को 14 रनों से हराया था। जबकि IPL 2023 में दोनों का मुकाबला 4 अप्रैल 2023 को हुआ था, जिसमें गुजरात ने दिल्ली को उसी के घर में 6 विकेट से हराया था।

IPL 2023: टूट गया 15 सीजन का रिकॉर्ड, एक ही दिन में चार बार बना 200+ स्कोर

इस सीजन में गुजरात ने 2 ही मुकाबले हारे

डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस टूर्नामेंट के 8 में से 6 मैच जीतकर 12 अंकों के साथ IPL 2023 पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। टीम ने कोलकाता और राजस्थान के खिलाफ ही अब तक 2 मैच गंवाए हैं। दिल्ली के खिलाफ होम ग्राउंड पर जीत दर्ज कर टीम पहले स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर सकती है। दिल्ली के खिलाफ उनके 4 विदेशी खिलाड़ी राशिद खान, नूर अहमद, जोशुआ लिटिल और डेविड मिलर हो सकते हैं। साई सुदर्शन ने सीजन के पिछले मैच में दिल्ली के खिलाफ फिफ्टी लगाई थी, लेकिन उन्हें सिलेक्ट करने के लिए कप्तान हार्दिक पंड्या को विजय शंकर या अभिनव मनोहर में से किसी एक को बैठाना होगा।

IPL 2023: एक ही दिन में अंक तालिका और ऑरेंज-पर्पल कैप में बड़ा उलटफेर, यह है ताजा हाल

दिल्ली के मिचेल मार्श फॉर्म में लौटे

दिल्ली ने टूर्नामेंट की शुरुआत लगातार 5 मैच हारकर की थी, लेकिन फिर 2 मुकाबले जीते। हैदराबाद के खिलाफ पिछले मुकाबले में मिचले मार्श ने 4 विकेट लेने के साथ फिफ्टी बनाई थी। लेकिन टीम 9 रन से मैच हार गई। अब IPL 2023 की प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दिल्ली को बचे हुए 6 मैचों में जीत दर्ज करनी ही होगी। एक भी मैच हारने पर टीम को बाकी टीमों पर निर्भर रहना होगा। गुजरात के खिलाफ टीम के 4 विदेशी कप्तान डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, एनरिक नॉर्त्या और फिलिप सॉल्ट हो सकते हैं। टीम प्रियम गर्ग को एक बार फिर मिडिल ऑर्डर में मौका दे कर अक्षर पटेल से ऊपर बैटिंग करा सकती है।

IPL 2023: 1000 वें मैच में अंपायरिंग पर विवाद, आउट नहीं थे यशस्वी और रोहित शर्मा!

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बरसते है रन

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट की बात करें यहां बल्लेबाजों के साथ तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। यहां टॉस अहम भूमिका में रहता है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का ऑप्शन चुन सकती है। यहां की विकेट पर पहली पारी का औसत स्कोर 178 रन रहा है। जहां तक मौसम की बात है तो आज अहमदाबाद में हल्की बारिश की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन आज IPL 2023 के मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। अहमदाबाद में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तो अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here