Home Cricket Ipl IPL 2023: रिंकू सिंह नहीं, ये खिलाड़ी है चेज करते हुए सिक्सर...

IPL 2023: रिंकू सिंह नहीं, ये खिलाड़ी है चेज करते हुए सिक्सर किंग

0
Ipl 2023 faf du plessis on top for hitting sixes while suryakumar yadav is leading most sixes in chases

मुंबई। IPL 2023 जैसे-जैसे अपने अंत की ओर बढ़ रहा है उसका रोमांच भी बढ़ता जा रहा है। मैदान पर चौकों छक्कों की बारिश भी जमकर हो रही है। खबर लिखे जाने तक आईपीएल 2023 के 55 मैच खेले जा चुके हैं और इतने मुकाबलों में 800 से ज्यादा छक्के और 1500 से ज्यादा चौके लग चुके हैं। सबसे ज्यादा छक्के जडऩे वाले खिलाडिय़ों की लिस्ट में आरसीबी के कप्तान फॉफ डुप्लेसी 32 छक्कों के साथ नंबर वन बने हुए हैं। वहीं सबसे ज्यादा चौके जडऩे वाले खिलाडिय़ों में अव्वल नंबर पर यशस्वी जायसवाल चल रहे हैं।

IPL 2023: CSK की जीत ने तोड़ दी इन टीमों की उम्मीद, प्लेऑफ के लिए घमासान

अंतिम ओवरों में छक्कों की लड़ी दिला रही है जीत

लेकिन IPL 2023 में एक अनोखा ही मुकाबला आखिरी के ओवरों में छक्के जडऩे का भी चल रहा है। खिलाड़ी अपनी टीमों को लगातार पांच और तीन छक्के जडक़र जीत दिला चुके हैं। ऐसे में आईए नजर डालते हैं कि स्लॉग ओवरों में लक्ष्य का पीछा करते हुए किस खिलाड़ी ने मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जडऩे का कारनामा कर दिखाया है।

IPL 2023: आज राजस्थान का सामना जोश से भरी KKR से, जीतना जरूरी है

सूर्या हैं नंबर वन, रिंकू सिंह दूसरे नंबर पर

लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा छक्के जडऩे के मामले में मुंबई इंडियन्स के सूर्यकुमार यादव नंवर वन पर चल रहे हैं। उन्होंने चेज करते हुए IPL 2023 में अबतक कुल 17 छक्के जड़े हैं और टॉप पर हैं। उनके बाद इस सूची में दूसरे पायदान पर कोलकाता को पांच गेंद में लगातार पांच छक्के जडक़र केकेआर को गुजरात के खिलाफ जीत दिला चुके रिंकू सिंह हैं। उन्होंने सीजन में चेज करते हुए अबतक कुल 15 छक्के जड़े हैं।

IBA World Boxing Championships: भारतीय मुक्केबाजों ने रचा इतिहास, पहली बार तीन मेडल पर मुहर

तीसरे पायदान पर हैं ऑरेंजकैप होल्डर डुप्लेसी

इस सूची में तीसरे पायदान पर आरसीबी के कप्तान फॉफ डुप्लेसी है। डुप्लेसी ने चेज करते हुए IPL 2023 में कुल 14 छक्के जड़े हैं। उनके बाद ईशान किशन(13), नीतीश राणा और निकोलस पूरन का नंबर आता है। दोनों के बल्ले से चेज करते हुए अबतक कुल 12-12 छक्के निकले हैं। टीमों के लिए अंक तालिका में लगातार हो रही उठापटक की वजह से करो या मरो का दौर शुरू हो गया है। ऐसे में बाकी बचे 15 से 20 मैचों में प्रशंसकों को चौकों छक्कों की बारिश देखने को मिलेगी। ऐसे में चेज करते हुए छक्के जडऩे वाला नया सिक्सर किंग मिल सकता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version