IPL 2023: डबल हेडर का दूसरा मुकाबला, दमदार मुंबई का सामना करेगी पंजाब

378
Advertisement

मुंबई। IPL 2023 में वीकेंड डबल हेडर का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियन्स का पंजाब किंग्स के साथ होने वाला है। ये मुकाबला मुंबई के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जाना है। मुंबई की टीम लगातार तीन मैच में जीत दर्ज करके लय हासिल कर चुकी है वहीं पंजाब की टीम शिखर धवन के बगैर संघर्ष करती दिख रही है।

IPL 2023: LSG में मार्क वुड की वापसी संभव, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

अमूमन धीमी शुरूआत करने वाली मुंबई इंडियंस की टीम ने IPL 2023 में जीत की लय हासिल कर ली है। वह पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत के प्रबल दावेदार के रूप में मैदान पर उतरेगी। मुंबई ने पहले दोनों मैच गंवाकर लचर शुरुआत की थी। लेकिन, इसके बाद उसने दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद को हराया। लगातार तीन मैच में जीत के बाद मुंबई इंडियन्स अब अंक तालिका में छठे स्थान पर है।

IPL 2023: आज LSG vs GT मुकाबले से होगी धमाकेदार वीकेंड की शुरूआत

पंजाब ने पिछले 4 में से 3 मुकाबले हारे

टूर्नामेंट में पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी रही थी। टीम ने IPL 2023 के शुरुआती 2 मैच जीते। उन्होंने राजस्थान और कोलकाता को करीबी मुकाबलों में हराया। लेकिन फिर पिछले 4 में से टीम को 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। टीम ने लखनऊ को 2 विकेट से हराया, लेकिन बेंगलुरु, गुजरात और हैदराबाद के खिलाफ उन्हें हार मिली। मुंबई के खिलाफ टीम के 4 विदेशी मैथ्यू शॉर्ट, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, नाथन एलिस और कगिसो रबाडा में से हो सकते हैं। दोनों टीमों के बीच टूर्नामेंट में अब तक 29 मुकाबले खेले गए। 15 में मुंबई और 14 में पंजाब को जीत मिली।

UEFA Europa League: सेविला ने मेनचेस्टर युनाइटेड को 3-0 से रौंदा, सेमाइफाइनल में जुवेंटस् से होगा सामना

शिखर धवन की खल रही है पंजाब को कमी

दूसरी तरफ पंजाब अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। उसे नियमित कप्तान शिखर धवन की कमी खल रही है जो चोटिल होने के कारण पिछले दो मैचों में नहीं खेल पाए थे। उनका मुंबई के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले मैच में भी खेलना संदिग्ध है। पंजाब के लिए धवन की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने IPL 2023 के शुरुआती मैचों में शानदार बल्लेबाजी की थी लेकिन इसके बाद कंधे की चोट के कारण उन्हें बाहर बैठना पड़ा। पंजाब किंग्स के क्षेत्ररक्षण कोच ट्रैवर गोंजाल्विस ने गुरुवार को टीम की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के हाथों 24 रन की हार के बाद कहा था कि धवन को पूर्ण फिटनेस हासिल करने में अभी दो-तीन दिन और लगेंगे।

Asian Games में हिस्सा नहीं लेंगी भारतीय क्रिकेट टीम, व्यस्थ कार्यक्रमों के चलते लिया निर्णय

मुंबई में देखने को मिलेगी चौकों-छक्कों की बारिश

मुंबई की पिच हाई स्कोरिंग मानी जाती है। यहां बैटर्स को मदद रहती है और बॉलर्स की खूब पिटाई होती है। रिस्ट स्पिनर्स इस पिच पर विकेट लेने की क्षमता रखते हैं। जहां तक मौसम की बात है तो मुंबई में इस वक्त गर्मियों का सीजन है। शनिवार को बारिश नहीं होगी और टेम्परेचर 29 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। दर्शकों को IPL 2023 में एक और रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है।

Share this…

Leave a ReplyCancel reply