मुबई। IPL 2023: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की दो सबसे सफल टीमें हैं। जब भी दोनों टीमों के बीच मुकाबला होता है, तो फैंस बहुत ही ज्यादा उत्साहित होते हैं। आज शाम मुंबई इंडियंस और सीएसके के बीच मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में मुंबई के मैदान पर रोहित शर्मा की टीम का रिकॉर्ड बहुत ही शानदार है। मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े के स्टेडियम में कुल 71 मैच खेले है, जिसमें से 44 मैचों में जीत हासिल की है। इस मैदान पर मुंबई ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 10 मुकाबले खेले हैं और 7 में जीत हासिल दर्ज की है।
IPL 2023: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर का करियर खतरे में, आईपीएल में भी फ्लॉप
आईपीएल में मुंबई इंडियंस का पलड़ा है भारी
आईपीएल में अभी तक मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 34 मैच खेले गए हैं। इनमें से 20 मैच मुंबई की टीम ने जीते हैं। वहीं, 14 मैचों में सीएसके ने जीत हासिल की है। दोनों ही टीमों के पास स्टार खिलाडिय़ों की फौज है। सीएसके ने IPL 2023 के अपने पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के मात दी। वहीं, मुंबई को पिछले मुकाबले में आरसीबी के खिलाफ 8 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी।
IPL 2023: आज वीकेंड डबल धमाका, पहले मैच में राजस्थान का सामना दिल्ली से
दोनों टीमों ने 9 बार जीता है खिताब
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा हैं। वहीं, IPL 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स की कमान महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में है। मुंबई ने पांच बार और सीएसके ने चार बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है। दोनों ही टीमों का अपना फैन बेस है, लेकिन पिछले सीजन दोनों ही टीमें अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। मुंबई सिर्फ चार मैच जीतकर ही आखिरी स्थान पर रही थी। वहीं, सीएसके नौंवे स्थान पर रही थी।
IPL 2023: लखनऊ की जीत से 4 टीमों को नुकसान, शीर्ष पर पहुंची LSG
युवा बल्लेबाजों की होगी टक्कर
वैसे तो ये मैच दो दिग्गज कप्तानों, रोहित शर्मा और एमएस धोनी के मुक़ाबले के रूप में देखा जाता है लेकिन IPL 2023 में नजरें दोनों टीमों के युवा बल्लेबाजों पर रहेंगी। एक तरफ हैं चेन्नई के ऋतुराज गायकवाड़, जो दोनों मैच में जबरदस्त अर्धशतक लगा चुके हैं। दूसरी तरफ़ हैं मुंबई के तिलक वर्मा जिन्होंने पिछले सीजन में डेब्यू के बाद से लगातार प्रभावित किया है। साथ ही पहले मैच में मुंबई की हार के बावजूद अपना असर छोडऩे में सफल रहे थे। ऐसे में हार या जीत में इन दो युवा बल्लेबाजों की भूमिका सबसे अहम होने वाली है।















































































