IPL 2023: आज का दूसरा मुकाबला MI vs PBKS, मुंबई के लिए जीत जरूरी

0
365
IPL 2023 Live: Punjab gave Mumbai a huge target of 215 runs, Livingston and Jitesh played stormy innings

चंड़ीगढ़। IPL 2023 में आज डबल हेडर का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मोहाली में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें अपना पिछला मुकाबला जीतकर आ रही है। मुंबई इंडियंस ने राजस्थान को हराया था, जबकि पंजाब ने चेन्नई सुपर किंग्स पर 4 विकेट से बेहतरीन जीत दर्ज की थी। मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की टीम अब तक 30 बार आईपीएल में एक दूसरे से भिड़ी है। इस दौरान दोनों ही टीमों का पलड़ा बराबर का रहा है। पंजाब और मुंबई ने दोनों 15-15 मुकाबले जीते हैं। आईपीएल 2023 में अब तक यह दोनों टीमें एक बार भिड़ी हैं। जिसमें पंजाब ने 13 रनों से जीत दर्ज की थी।

IPL 2023: गुजरात की हार के बाद प्लेऑफ की रोचक जंग, 5 टीमों के समान अंक; मुंबई भी रेस में

मुंबई के शीर्ष क्रम बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर रहेंगी निगाहें

मुंबई के पिछले मैच में भारत के टी20 विशेषज्ञ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (55), ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन (44), इशान किशन (28) और तिलक वर्मा (नाबाद 29) ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। लेकिन डेविड की पारी का कोई सानी नहीं था जिसमें उन्होंने पांच छक्के और दो चौके लगाए। मुंबई को अपने खिलाडिय़ों से IPL 2023 के आज के मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। पंजाब की टीम आक्रामक क्रिकेट खेलती है लेकिन उसके लिए सबसे बड़ी चिंता शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव है।

IPL 2023 में विराट कोहली को तगड़ा नुकसान, 3 मैचों में लगी डेढ़ करोड़ की चपत

काफी हद तक शिखर धवन पर निर्भर है पंजाब

कप्तान शिखर धवन और कुछ हद तक उनके सलामी जोड़ीदार प्रभसिमरन सिंह को छोडक़र पंजाब के अन्य बल्लेबाज IPL 2023 में अपेक्षित योगदान देने में नाकाम रहे हैं। सीएसके के खिलाफ पिछले मैच में हालांकि उसके सभी बल्लेबाजों ने योगदान दिया था जो कि टीम के लिए सकारात्मक संकेत हैं। पंजाब को यदि अपना विजय अभियान जारी रखना है तो धवन और प्रभसिमरन को अच्छी शुरुआत देनी होगी तथा मध्यक्रम में लियाम लिविंगस्टोन, सैम करेन और विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को भी उपयोगी योगदान देना होगा।

IPL 2023: आज डबल हेडर का दिन, केएल राहुल बिना CSK का सामना करेगी लखनऊ

कैसी होगी मोहाली की पिच?

यह IPL 2023 में मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम पर आखिरी मुकाबला है। यहां की पिच पर पिछले मुकाबले को छोड़ दें तो गेंद और बल्ले के बीच अच्छी टक्कर देखने को मिली है। इसकी वजह यहां की साइड बाउंड्री है, जो काफी बड़ी है। लेकिन पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब के खिलाफ आईपीएल के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बना दिया था। जवाब में पंजाब ने भी 200+ रन बना दिये थे। पंजाब और मुंबई के मुकाबले में बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है।

IPL 2023: हार्दिक की कप्तानी पारी पर फिरा पानी, रोमांचक मुकाबले में Delhi Capitals ने गुजरात को 5 रन से हराया

IPL 2023 के आज के मैच में दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, कैमरन ग्रीन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, अर्जुन तेंदुलकर, नेहाल बधेरा, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला और जेसन बेहरेनडॉर्फ।

पंजाब किंग्स: अथर्व तायदे, शिखर धवन, मैथ्यू शॉर्ट, लियाम लिविंगस्टोन, हरप्रीत सिंह भाटिया, सैम करन (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह और राहुल चाहर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here