Home Cricket Ipl IPL 2023: आज डबल हेडर के पहले मुकाबले में RCB के सामने...

IPL 2023: आज डबल हेडर के पहले मुकाबले में RCB के सामने पंजाब की चुनौती

0
IPL 2023 Live: Bangalore gave Punjab Kings a target of 175 runs, Virat and Du Plessis made a century partnership latest sports news in hindi

चंडीगढ़। IPL 2023 में आज मोहाली के मैदान पंजाब किंग्स मारेगी या रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर। सवाल बड़ा है लेकिन जवाब कुछ घंटों की ही दूरी पर है। आईपीएल 2023 के 27वें मैच में जब ये दोनों टीमें आमने-सामने होंगी तो जीत से कम कुछ भी मंजूर नहीं होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों में से किसी की भी स्थिति इस सीजन में अब तक ज्यादा बेहतर नहीं है।

IPL 2023: RR ने जीता हुआ मैच गंवाया, लेकिन अंकतालिका में अब भी शीर्ष पर

दोनों टीमों को ही आज जीत की दरकार

पंजाब किंग्स ने अब तक खेले 5 मुकाबलों में 3 जीते और 2 हारे हैं। पॉइंट्स टैली में इसके कई दूसरी टीमों की तरह 6 अंक तो हैं लेकिन इसका रनरेट सवालों के घेरे में है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की हालत इससे भी थोड़ी खराब है। IPL 2023 में उसने भी अब तक 5 मैच खेले हैं, जिसमें 2 ही जीते हैं जबकि 3 हारे हैं। आरसीबी के प्वाइंट्स टेबल में 4 अंक हैं। अब आज दोनों ही टीमें जीत कर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी।

ICC Rankings: टी-20 रैकिंग में चमका ये पाकिस्तानी गेंदबाज, टेस्ट में छाए श्रीलंकाई खिलाड़ी

पंजाब और बेंगलोर ने पिछले मैच में क्या किया?

आरसीबी को घरेलू मैदान पर खेले अपने पिछले मैच चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार मिली थी। ऐसे में उसके लिए उस पंजाब किंग्स का मैदान मारना एक बड़ी चुनौती होगी। पंजाब ने अंक तालिका के टॉप 3 में अपनी जगह पक्की किए हुए IPL 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स को उसी के घर में हराया था। उस जीत के बाद पंजाबियों के हौंसले जरूर बुलंद होंगे। इस बुलंद पंजाब के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की डगर और मुश्किल तब दिखती हैं, जब पिछले 6 भिड़ंत के आंकड़े उसके फेवर में नहीं दिखते। पंजाब किंग्स ने आरसीबी के खिलाफ खेले पिछले 6 मैच में से 5 जीते हैं।

IPL 2023: कप्तान रोहित शर्मा ने दिए संकेत, टीम इंडिया में शामिल होगा MI का धांसू बल्लेबाज

धवन और लिविंगस्टन पर स्थिति साफ नहीं

जहां तक दोनों टीमों की बात है तो आंकड़ों से तो यही पता चलता है कि पंजाब किंग्स का पलड़ा आरसीबी पर भारी है। पंजाब के कैंप से शिखर धवन और लिविंगस्टन के चोटिल होने की खबर थी। अगर ये दोनों इस मैच के लिए फिट होते हैं तो पंजाब और ज्यादा मजबूत दिखेगी। चोट के चलते दोनों खिलाड़ी नहीं खेलते हैं तो फिर सैम करन की कमान वाली पंजाब किंग्स के खिलाफ फाफ डु प्लेसी की आरसीबी के लिए IPL 2023 के आज के मैच में जीत का दांव लगाना थोड़ा आसान रहेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version