IPL 2023: डबल हेडर का दूसरा मैच DC vs SRH, दोनों के लिए लीग में बने रहने की जंग

0
95
IPL 2023 Live: Hyderabad gave Delhi a target of 198 runs, Abhishek and Klaasen scored half-centuries latest sports news in hindi

मुंबई। IPL 2023 में आज फिर डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। दिन का दूसरा मैच दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। सीजन में दूसरी बार दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। इस सीजन के 34वें मैच में दोनों का सामना हुआ था तब दिल्ली ने हैदराबाद को सात रन से हराया था। वहीं अगर आज दिल्ली को जीत मिलती है तो यह उसकी हैदराबाद पर लगातार छठी जीत होगी। हैदराबाद ने दिल्ली को साल 2020 में आखिरी बार हराया था, उसके बाद लगातार पांच मुकाबलों में उससे हार मिली है।

IPL 2023 बना तारणहार, इन खिलाडिय़ों के डूबते करियर को मिला सहारा

दिल्ली ने इस सीजन में 7 में से सिर्फ 2 मैच जीते

दिल्ली कैपिटल्स IPL 2023 में अब तक सात मैच खेल चुकी है। जिनमें उसे सिर्फ दो में जीत और पांच मैचों में हार मिली। दिल्ली के अभी केवल चार अंक हैं और वह पॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर है। आज हैदराबाद के खिलाफ टीम के 4 विदेशी खिलाड़ी डेविड वार्नर, फिल सॉल्ट, एनरिक नॉर्त्या और मिचेल मार्श हो सकते हैं। इनके अलावा अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और ईशांत शर्मा जैसे खिलाड़ी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

IPL 2023: 38 मैचों में बना ऐसा रिकॉर्ड जो बीते 15 सीजन में भी नहीं हुआ, और तबाही बाकी

हैदराबाद पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर

सनराइजर्स हैदराबाद को भी IPL 2023 में अब तक खेले गए 7 मैचों में सिर्फ 2 में जीत और 5 में हार मिली है। टीम के पास चार पॉइंट्स हैं। टीम अभी पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है। दिल्ली के खिलाफ टीम के 4 विदेशी खिलाड़ी ऐडन मार्करम, हैरी ब्रूक, हेनरिक क्लासेन और मार्को यानसेन हो सकते हैं। इनके अलावा मयंक मारकंडे, उमरान मलिक और भुवनेश्वर कुमार जैसे खिलाड़ी टीम को मजबूती दे रहे हैं।

IPL 2023: आज डबल हेडर का दिन, पहले मुकाबले में टेबल टॉप करने KKR का सामना करेगी GT

हेड टू हेड मुकाबले में दोनों टीमें बराबर

दिल्ली अब तक टूर्नामेंट का एक भी खिताब नहीं जीत सकी है। वहीं हैदराबाद एक बार चैंपियन बना है। हेड टु हेड की बात करें तो दोनों टीमें 22 बार आमने-सामने हुई हैं। जिसमें 11 बार दिल्ली और इतने ही बार हैदराबाद को जीत मिली है। IPL 2023 में आज के मैच के लिए पिच की बात करें तो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मदद साबित होता है। यहां गेंद आसानी से बल्ले पर आती है। यह मैदान काफी छोटा है, जिसके कारण बैटर आसानी से बड़े शॉट लगाने में कामयाब हो जाते हैं।

IPL 2023: पंजाब को 56 रन से हराकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुँची Lucknow Super Giants

IPL 2023 के आज के मैच में दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वार्नर (कप्तान), फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, मनीष पांडे, सरफराज खान, अमन खान, अक्षर पटेल, रिपल पटेल, एनरिक नॉर्त्या, कुलदीप यादव और ईशांत शर्मा।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: मुकेश कुमार, ललित यादव, प्रवीन दुबे, चेतन साकरिया और यश धुल।

सनराइजर्स हैदराबाद: ऐडन मार्करम (कप्तान), हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, मार्को यानसेन, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक और मयंक मारकंडे।

इम्पैक्ट प्लेयर: नीतीश रेड्डी, विव्रांत शर्मा, ग्लेन फिलिप्स, मयंक डागर और राहुल त्रिपाठी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here