IPL खेलेगा 20 साल का गुमनाम खिलाड़ी, ऋषभ पंत की जगह में DC में शामिल

0
703
IPL 2023 delhi capitals replace abhishek-porel rishabh pant in ipl-2023 as wicketkeeper delhi capitals

नई दिल्ली। IPL: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पिछले साल रोड एक्सीडेंट में चोटिल हो गए थे, जिसके बाद से उनका इलाज चल रहा है और वह क्रिकेट मैदान से दूर चल रहे हैं। उन्हें अभी ठीक होने में 6 से 7 महीने का समय लग सकता है। इसी वजह से वह आईपीएल 2023 से बाहर चल रहे हैं। उनकी जगह डेविड वॉर्नर को कप्तान बनाया गया है। अब पंत की जगह दिल्ली कैपिटल्स की टीम में एक युवा विकेटकीपर बल्लेबाज की एंट्री हुई है।

Lionel Messi ने रचा इतिहास, बने अर्जेंटीना के लिए सौ गोल दागने वाले पहले खिलाड़ी

विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोराल की हुई एंट्री

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स की टीम में ऋषभ पंत की जगह युवा विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोराल को शामिल किया है। अभिषेक घरेलू क्रिकेट में बंगाल की तरफ से क्रिकेट खेलते हैं और उनकी विकेटकीपिंग स्किल कमाल की है। उन्होंने पिछले सीजन घरेलू क्रिकेट में बंगाल के लिए डेब्यू किया था। अब IPL में अपना नाम बनाने के लिए उनके हाथ एक बड़ा मौका लगा है। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 16 मैचों में 695 रन बनाए हैं। वहीं, लिस्ट ए के तीन मैचों में उन्होंने 54 रन बनाए हैं। इसके अलावा अभिषेक ने 3 टी20 मैच खेले हैं। लिस्ट ए मैचों में उन्होंने 2 कैच और दो स्टंपिंग भी की हैं।

SA vs WI: साउथ अफ्रीका ने गंवाई सीरीज, वेस्टइंडीज ने तीसरे टी20 में दी मात

पंत का हुआ था एक्सीडेंट

पिछले साल दिसंबर में ऋषभ पंत का दिल्ली से रूडक़ी जाते हुए कार से एक्सीडेंट हो गया था। उनके पैर का लिगामेंट फट गया था, जिसका इलाज पहले देहरादून और फिर मुंबई के अस्पताल में हुआ। अभी कुछ दिनों पहले उनकी बैसाखी के सहारे चलते हुए एक फोटो सामने आई थी। उन्हें ठीक में होने में 6 से 7 महीने का समय लग सकता है, जिसकी वजह से वह IPL से बाहर हैं और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से भी बाहर हो सकते हैं।

IPL के अहम मुकाबलों से बाहर रहेंगे रोहित शर्मा, सूर्यकुमार करेंगे कप्तानी

पिछले सीजन में किया था खराब प्रदर्शन

पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स ऋषभ पंत की कप्तानी में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। IPL के पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स ने 14 मैचों में से सिर्फ 7 में ही जीत हासिल की थी। वहीं, 7 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। खराब प्रदर्शन की वजह से दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2022 के प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना पाई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here