IPL 2023: आज रचा जाएगा इतिहास, दोहरा शतक ठोकेंगे धोनी

0
178
IPL 2023 csk vs rr today ms dhoni will make historical record, today wil play 200th match as csk captain

नई दिल्ली। IPL 2023: आईपीएल में शतक तो खूब देखे। पर, क्या दोहरा शतक लगते देखा है। नहीं देखा तो अब देखेंगे, जब चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स आपस में भिड़ेंगे। ये मुकाबला अपने नतीजे पर पहुंचेगा उससे पहले ही धोनी इतिहास रचेंगे। वो शतक नहीं दोहरा शतक जड़ेगे। हिंदुस्तान समेत पूरी दुनिया उन्हें ये करिश्मा करते देखेगी। अब आप कहेंगे कि भला 120 गेंदों वाले क्रिकेट में ऐसा संभव कैसे है। तो होने को तो कुछ भी संभव है। लेकिन, धोनी जो दोहरा शतक जड़ेगें वो रनों का नहीं बल्कि सीएसके के लिए बतौर कप्तान खेले उनके मैचों का होगा।

IPL 2023 में एक्शन-थ्रिलर और ससपेंस, हो रहे सांस थमा देने वाले मुकाबले

सीएसके के लिए 200 मैचों में कप्तानी का बनेगा रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैदान पर उतरते ही एमएस धोनी सीएसके के लिए 200 मैच में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। मतलब अब तक वो 199 मैचों में चेन्नई की कमान संभाल चुके है और अब बस ऐतिहासिक उपलब्धि से एक कदम दूर हैं। वो एक कदम का फासला IPL 2023 में अब मिटने वाला है।

IPL 2023: 26 दिन 6 पारियां और 4 गोल्डन डक, एक-एक रन को मोहताज SKY

एमएस धोनी की कप्तानी में सीएसके का उछाल

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एमएस धोनी का बतौर कप्तान करियर शानदार रहा है। उनकी कप्तानी में पीली जर्सी वाली टीम ने आईपीएल के पिछले 15 सीजनों में 11 बार प्ले ऑफ में जगह बनाई है, जिसमें 4 बार खिताब पर कब्जा भी किया है। धोनी की कप्तानी में सीएसके ने साल 2010, 2011, 2018 और 2021 में खिताब पर कब्जा किया। इस बार IPL 2023 में भी सीएसके नजरें खितब पर होंगी। इस कामयाबी ने धोनी को दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग में दूसरा सबसे सफल कप्तान बना दिया है।

IPL 2023: आज चेन्नई में आएगा राजस्थान का तूफान, RR vs CSK कड़ा होगा मुकाबला

सबसे ज्यादा 8 बार अंतिम गेंद पर मैच जीतने वाली टीम सीएसके

IPL 2023 में रोमांच से भरे मुकाबले आप खूब देख रहे हैं। कई मुकाबले अब तक ऐसे खेले गए हैं जिसमें फैसला आखिरी गेंद पर हुआ है। पर क्या आप जानते हैं कि आईपीएल इतिहास में किसकी कप्तानी में और किस टीम ने सबसे ज्यादा मुकाबले अंतिम गेंद पर जीता है। इसका जवाब हैं एमएस धोनी, जिनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने ये कमाल कुल 8 बार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here