IPL 2023 से पहले रोहित शर्मा नदारद, कैप्टन फोटोशूट में भी नहीं आए नजर

0
208
IPL 2023 before opening ceremony Mumbai Indian captain Rohit Sharma misses photo shoot, may miss few matches for Mumbai indians

मुंबई। IPL 2023: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर पिछले एक-दो दिन से कई अलग-अलग खबरें सामने आ रही हैं। टीम को 2 अप्रैल को आरसीबी के खिलाफ बेंगलुरु में अपने अभियान की शुरुआत करनी है। उससे पहले टीम के कप्तान कहां हैं? यह सवाल हर किसी के जहन में होगा। वहीं रोहित शर्मा को लेकर जो खबरें आ रही हैं उनसे फैंस की टेंशन तो बढ़ी हुई है साथ ही कुछ ऐसा हुआ जिससे फैंस और ज्यादा विचलित हो गए होंगे। दरअसल गुरुवार को आईपीएल 2023 के सभी कप्तानों का फोटोशूट हुआ। आईपीएल 16 में 10 टीमें खेल रही हैं लेकिन फोटोशूट में 10 की जगह सिर्फ 9 कप्तान ही थे।

फोटो से गायब तो फैंस की चिंता बढ़ी

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इस फोटो से गायब थे। इस फोटो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस और हिटमैन के फैंस के बीच हलचल मच गई। हर तरफ एक ही सवाल था कि, रोहित शर्मा कहां हैं? हर कोई अपने पसंदीदा खिलाड़ी पर अपडेट लेना चाह रहा था। यह खबर तब और विचलित करती है जब दो दिन पहले एक रिपोर्ट यह सामने आई थी कि, रोहित IPL 2023 में मुंबई के लिए कुछ शुरुआती मुकाबले मिस कर सकते हैं। हालांकि, इसका कारण वर्कलोड मैनेजमेंट बताया गया था। पर गुरुवार को उनको लेकर जो जानकारी सामने आई उसने हर किसी की चिंता को बढ़ा दिया।

IPL 2023 का आज भव्य आगाज, CSK vs GT होगा पहला मुकाबला

रोहित शर्मा की तबीयत खराब

रोहित शर्मा के कैप्टन फोटोशूट में नहीं नजर आने का कारण एक रिपोर्ट में सामने आया है। खबरों के मुताबिक रोहित तबीयत खराब होने के कारण IPL 2023 के कैप्टन फोटोशूट और प्री सीजन मीट में नहीं नजर आए। उनके अलावा इसमें भुवनेश्वर कुमार भी थे जो एडेन मार्करम की गैरमौजूदगी में सनराइजर्स की कप्तानी करेंगे। इसके अलावा श्रेयस अय्यर की जगह केकेआर की कमान संभाल रहे नितीश राणा भी इसमें मौजूद थे। पर रोहित को लेकर बताया गया कि, उनका स्वास्थ्य नहीं ठीक था और वह इसी कारण इस कार्यक्रम के लिए अहमदाबाद नहीं पहुंच सके। लेकिन यह कहा गया है कि, वह टीम के पहले मुकाबले के दौरान मौजूद रह सकते हैं।

ICC Player’s Rankings: टी-20 में राशिद का जलवा, करिअर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर शुभमन गिल

शुरुआती मैचों से बाहर रहेंगे हिटमैन?

रोहित शर्मा टीम इंडिया के कप्तान हैं और उन्हें IPL 2023 के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल, एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप जैसे प्रमुख टूर्नामेंट में टीम को संभालना है। ऐसे में उनका वर्कलोड मैनेज करना अनिवार्य है। उसी को लेकर कहा जा रहा है कि, रोहित शुरुआती मुकाबलों में टीम से बाहर रहे सकते हैं। इसे लेकर टीम के कोच मार्क बाउचर ने भी कहा था कि, वह रोहित को कुछ मैचों से निश्चित आराम दे सकते हैं। यानी यह भी कारण हो सकता है कि, मुंबई इंडियंस के नियमित कप्तान टीम से देरी के जुड़े या कुछ शुरुआती मुकाबले ना खेल पाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here