IPL 2023: टीमों में होगा बड़ा फेरबदल, 23 दिसंबर को कोच्चि में नीलामी

0
2911
IPL 2023 Auction on 23 december in Kochi, big reshuffle in teams, Mumbai Indians Chennai Super Kings

मुंबई। IPL 2023: इस समय क्रिकेट फैन्स भले T20 World Cup 2022 में बिजी हैं लेकिन BCCI और उसकी टी20 लीग आईपीएल की सभी फ्रेंचाइजियां IPL 2023 के लिए अपना बेस्ट कॉम्बिनेशन बनाने में जुट गई हैं। बीसीसीआई अगले सीजन के लिए एक मिनी ऑक्शन का आयोजन करेगा, जिसके लिए इस बार कोच्चि को चुना गया है।

खबरों के मुताबिक इस बार IPL 2023 का यह मिनी ऑक्शन क्रिसमस से पहले 23 दिसंबर को आयोजित होगा। इससे पहले इस लीग की सभी 10 टीमें BCCI को उन खिलाडिय़ों की लिस्ट भेज देंगी, जिन्हें वह रिटेन और रिलीज कर रही हैं। इससे पहले पिछली साल जब आईपीएल 2022 के लिए के लिए नीलामी का आयोजन हुआ था, तब इस लीग में दो टीमों को बढ़ाया गया था। तब इस लीग में मेगा नीलामी का आयोजन किया गया था और तब खिलाडिय़ों की नीलामी दो दिन चली थी।

IND vs ENG: इंग्लैंड को हराएंगे, फाइनल में जाएंगे..लेकिन प्लेइंग 11 पर फंसा पेंच

15 नवम्बर तक भेजनी होगी प्लेयर्स की सूची

IPL 2023 में टीमों के पास खिलाड़ियों के नाम भेजने  लिए 15 नवंबर आखिरी तारीख है। बताया जाता है कि लगभग सभी टीमों ने अपनी अपनी लिस्ट तैयार कर ली है और इसे अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। टी20 विश्व कप 2022 का फाइनल मैच 13 नवंबर को हो जाएगा और उसके बाद सभी बड़े खिलाड़ी जो आईपीएल में खेलते हैं, उन्हें भी ब्रेक मिल जाएगा। आईपीएल की कई टीमों के कप्तान इस वक्त टीम इंडिया की ओर से टी20 विश्व कप खेल रहे हैं। बताया जाता है कि टीम मैनेजमेंट रिलीज और रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट के बारे में एक बार कप्तान से बात करेंगी और वहां से हरी झंडी मिलते ही इसे बीसीसीआई को सौंप दिया जाएगा।

T20 World Cup: 2011 की तर्ज पर चल रहा 2022 का वर्ल्ड कप, क्या जीतेगा भारत?

मुंबई इंडियंस कर सकती है टीम में बड़े बदलाव

IPL 2023 में बदले जाने खिलाडिय़ों पर सभी की निगाहें होंगी। आईपीएल 2022 का चैंपियन गुजरात टाइटन्स अपने विनिंग कॉम्बिनेशन में ज्यादा छेड़छाड़ नहीं करना चाहेगा, जबकि मुंबई इंडियन्स की हर चाल देखने वाली होगी। पिछले सीजन में यह टीम सबसे फिसड्डी साबित हुई थी और रोहित शर्मा की कप्तानी वाली यह टीम प्वॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here