Home Cricket Ipl IPL 2023: लाइव मैच में भिड़ना भारी पड़ा, नितीश राणा और ऋतिक...

IPL 2023: लाइव मैच में भिड़ना भारी पड़ा, नितीश राणा और ऋतिक शौकीन पर बड़ा जुर्माना

0
IPL 2023 argument in live match costs nitish rana and Hririk shukeen for fine and reduced match fees

मुंबई। IPL 2023 के 22वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से मात दी। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की टीम ने वेंकटेश अय्यर (104) के बेहतरीन शतक के दम पर 185 रन बोर्ड पर लगाए थे। जवाब में मुंबई की टीम ने ये टारगेट आसानी से 5 विकेट खोकर 18वें ओवर में चेज कर लिया। लेकिन इस मैच में केकेआर के कप्तान नितीश राणा और मुंबई के युवा स्पिनर ऋतिक शौकीन के बीच मैदान पर एक झड़प होती दिखी, जिसके लिए अब इन दोनों को बड़ा जुर्माना चुकाना होगा।

IPL 2023 में आज महामुकाबला, आमने-सामने होंगे CSK और RCB

नितीश और ऋतिक में हुई जोरदार बहस

मुंबई के खिलाफ नितीश राणा कुछ खास नहीं कर पाए। वह सिर्फ 10 गेंदों में 5 रन बनाकर ऋतिक शौकीन की गेंद पर आउट हो गए। मुंबई। IPL 2023 के इस मैच में आउट होने के बाद नितीश पवेलियन की तरफ जा ही रहे थे तभी ऋतिक ने उन्हें कुछ कहा। जिसके बाद नितीश बहुत ही गुस्से में दिखाई दिए और उन्होंने ऋतिक को कुछ कहा। इसके बाद मुंबई के ऑनफील्ड कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दोनों का बीच बचाव किया।

IPL 2023: सैमसन और हेटमायर के दम पर जीते Rajasthan Royals, गुजरात को 3 विकेट से हराया

दोनों पर ही लगा बड़ा जुर्माना

अब आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन के लिए नितीश राणा पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। राणा ने आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.21 के तहत लेवल 1 के अपराध को स्वीकार किया। वहीं, ऋतिक शौकीन पर मुंबई। IPL 2023 के इस मैच फीस का 10 फीसदी जुर्माना लगाया गया है। शौकीन ने आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 के तहत लेवल 1 के अपराध को स्वीकार किया।

IPL 2023: वेंकटेश के शतक पर भारी पड़ी ईशान की पारी, Mumbai Indians ने कोलकता 5 विकेट से हराया

मुंबई इंडियंस की शानदार जीत

मुंबई इंडियंस ने अपनी सीजन की दूसरी जीत दर्ज करते हुए केकेआर को 5 विकेट से हरा दिया। वहीं मुंबई। IPL 2023 में कोलकाता नाइटराइडर्स को टूर्नामेंट की तीसरी हार झेलनी पड़ी है। इस जीत के साथ मुंबई के चार मैचों में चार अंक हो गए हैं। वहीं केकेआर की टीम 5 मैचों में सिर्फ 2 जीत के साथ 4 अंक पर ही रह गई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version