IPL 2023: जीटी ने बाजी मारी, अब प्लेऑफ के बचे 3 स्थानों के लिए जंग; जाने समीकरण

0
221
IPL 2023 after GT qualifying for playoffs 5 teams fighting neck to neck for rest 3 spots

मुंबई। IPL 2023 में सोमवार को प्लेऑफ की पहली टीम के नाम की औपचारिक घोषणा हो गई। गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 34 रन से हराकर टॉप-4 टीमों में अपनी जगह पक्की कर ली है। दिल्ली कैपिटल्स और एसआरएच पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई हैं। ऐसे में प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए केवल तीन स्पॉट खाली है और इसके लिए 5 दावेदार मैदान में हैं। आज मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकती है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि किस टीम के पास अगले चरण में पहुंचने के कितने प्रतिशत चांस हैं। और साथ ही उन्हें ऐसा क्या करना होगा कि वो प्लेऑफ में जगह पक्की कर लें।

चेन्नई सुपर किंग्स को हर हाल में अगला मैच जीतना होगा

महेंद्र सिंह धोनी की टीम IPL 2023 में अपने 13 मैच खेल चुकी है और उसके पास सात जीत के साथ 15 अंक मौजूद हैं। अपना आखिरी मैच जीतकर सीएसके 17 अंकों तक पहुंच सकती है। फिलहाल मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपर जायंट्स, पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात के पास उनसे ज्यादा अंक प्राप्त करने का मौका है। ऐसे में सीएसके को हर हाल में यह मैच जीतना होगा।

IPL 2023: आज LSG vs MI, कांटे के मुकाबले में मिलेगा रोमांच का फुल डोज

पंजाब किंग्स को दोनों मैच जीतकर भी रहना होगा दूसरों पर निर्भर

शिखर धवन की टीम के पास 12 मैचों में 12 अंक हैं। IPL 2023 के बाकी दो मैच जीतकर पंजाब 16 अंकों तक पहुंच सकती है। उन्हें अपने दोनों मैच जीतने के साथ-साथ यह उम्मीद करनी होगी कि चेन्नई लखनऊ और बैंगलोर में से कम से कम दो टीमें ऐसी हों जो एक मुकाबला अपना हार जाएं ताकि आईपीएल प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए नेट रन रेट तक बात ना पहुंचे। हालांकि यह समीकरण उतना आसान नजर नहीं आता है।

IPL 2023: प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बनी Gujrat Titans, हैदराबाद को 34 रन से हराया

आज जीतकर नं. दो पर पहुंच सकती है मुंबई इंडियंस

मुंबई के पास 12 मैचों में सात जीत के साथ 14 अंक हैं। रोहित शर्मा की टीम IPL 2023 में 18 अंकों तक पहुंचकर टॉप-2 का एडवांटेज भी उठा सकती है। यह तभी संभव है जब वो अपने बाकी बचे दोनों मैच जीते। साथ ही मुंबई इंडियंस को यह उम्मीद करनी होगी कि सीएसके, आरसीबी लखनऊ सुपर जायंट्स में से कोई दो टीमें अपना एक मैच गंवा दें। अगर एक जीत के साथ 16 अंकों पर मुंबई फंसती है तो वो खराब नेट रन रेट के कारण टॉप-4 से भी बाहर हो सकती है।

IRE VS BAN 3rdODI: बांग्लादेश ने आयरलैंड को सीरीज में 2-0 से हराया, इस जीत से ICC की सुपर लीग समाप्त

दूसरी टीमों की हार की दुआ मांग रहा कोलकाता नाइटराइडर्स

नीतीश राणा की कप्तानी वाली टीम के पास 13 मैच खेलने के बाद 12 अंक हैं। उनके पास प्लेऑफ में पहुंचने के चांस बेहद कम हैं। IPL 2023 का आखिरी मैच जीतकर वो 14 अकों तक पहुंच सकते हैं। हालांकि इस जीत के बाद भी उन्हें अन्य टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर करना होगा। पंजाब और राजस्थान 14 अंकों तक पहुंच सकते हैं। प्लेऑफ के लिए बने रहने के लिए उन्हें उम्मीद करनी होगी कि आरसीबी और पंजाब अपना कम से कम एक मैच गंवा दें।

IPL 2023 होगा धोनी का आखिरी आईपीएल, चेपॉक में दिए ‘विदाई’ के संकेत!

एक हार भी बढ़ा सकती है लखनऊ की मुश्किलें

नए कप्तान क्रुणाल पंड्या की कप्तानी वाली टीम के बाकी दो मैच एमआई और केकेआर के खिलाफ हैं। वो IPL 2023 के 12 मैचों में 13 अंक प्राप्त कर चुके हैं। दोनों मैच जीतकर वे आसानी से प्लेऑफ में पहुंच सकते हैं लेकिन एक भी हार उनके लिए घातक साबित हो सकती है। ऐसे में पांच टीमों के पास उन्हें पीछे छोडऩे का मौका बन जाएगा।

IPL 2023: KKR के संकटमोचक रिंकू सिंह, अब खुलेंगे टीम इंडिया के दरवाजे

धूमिल संभावनाओं के साथ राजस्थान रॉयल्स को भी उम्मीद

संजू सैमसन की कप्तानी वाली टीम के पास 13 मैचों में 12 अंक हैं। वो 14 अंकों तक पहुंच सकते हैं। उनके लिए IPL 2023 के प्लेऑफ में पहुंचना काफी कठिन है। अपना आखिरी मैच जीतने के बाद राजस्थान को यह उम्मीद करनी होगी कि मुंबई, लखनऊ और बैंगलोर अपने आखिरी दोनों मैच हार जाएं ताकि नेट रन रेट के आधार पर वो जगह बना सकें।

IPL 2023: ऑरेंज और पर्पल कैप की सूची बदली, डुप्लेसी का बड़ा कमाल

नेट रन रेट के फेर में फंस सकती है रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली टीम 12 मैचों में 12 अंक पर है। वो IPL 2023 के बाकी दो मैच जीतकर 16 अंकों तक पहुंच सकती है। दोनों मैच जीतने के बावजूद भी आरसीबी को नेट रन रेट की फाइट लडऩी होगी। इस मामले में उनका मुकाबला चेन्नई, लखनऊ, मुंबई और पंजाब से हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here