मुंबई में होगा IPL 2022 का आयोजन !!

0
313

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वां सीरीज इस बार (IPL 2022) मुंबई में होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की गुरुवार को हुई बैठक में इस फैसले पर मुहर लग गई है। जानकार सूत्रों के अनुसार इस साल IPLको मुंबई में आयोजित करने को लेकर BCCI की बैठक में सहमति बन गई है। मुंबई में एक से ज्यादा स्टेडियमों की उपलब्धि और अन्य सुविधाओं को देखकर ही मुंबई में आयोजित करने का फैसला किया गया है। हालांकि इसकी आधिकारिक ऐलान 20 फरवरी को किया जा सकता है।

Pro kabaddi league : पटना पाइरेट्स के सामने तमिल थलाइवाज की चुनौती

BCCI सचिव जय शाह ने दिए थे संकेत 

इससे पहले BCCI सचिव जय शाह ने कुछ दिन पहले स्पष्ट किया था कि IPL को भारत में ही आयोजित कराने जाने का विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि था 15 वां सीजन मार्च के आखिरी सप्ताह में शुरू हो सकता है और मई के आखिरी हफ्ते तक चल सकता है।

U-19 Cricket World Cup: श्रीलंका को 4 रन से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में पहुंचा अफगानिस्तान

इसीलिए लगी मुंबई पर मुहर 

मुंबई में IPLका 15 वां सीजन कराने पर मुहर लगने का सबसे बड़ी वजह यहां पर एक से ज्यादा स्टेडियम का होना है। IPLके लिए वानखेड़े स्टेडियम के अलावा ब्रेबोर्न और डीवाई पाटिल स्टेडियम को शॉर्टलिस्ट किया गया है। वहीं जरूरत पड़ने पर पुणे को भी शामिल किया जा सकता है। ऐसे में खिलाड़ियों को हवाई यात्रा नहीं करना पड़ेगा। जिससे कोरोना संक्रमण का खतरा कम रहेगा। मुंबई में कराने का दूसरा  सबसे बड़ा कारण है, कि यहां पर 5 सितारा होटल काफी हैं। ऐसे में टीमें को रहने में परेशानी नहीं होगी और अपना बायो-बबल आसानी से इन होटलों में तैयार कर सकते हैं।

Pro Kabaddi League-2021: पुणेरी पलटन ने यूपी के योद्धाओं को दी पटखनी

BCCI पिछले साल की गलती को नहीं दोहराना चाहता 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड IPL के 14 वें सीजन की तरह पिछली गलतियों को नहीं दोहराना चाहता है। पिछले साल IPL के आयोजन के लिए भारत में 6 स्थानों अहमदाबाद, बेंगलुरु, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता का चयन किया गया था। हालांकि खिलाड़ियों में कोरोना संक्रमण का मामला आने के बाद इसे बीच में ही स्थगित कर दिया गया था और इस दूसरा चरण सितंबर-अक्टूबर में यूएई में कराया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here