Home Cricket Ipl IPL 2022: आइपीएल मेगा ऑक्शन में जाएंगे श्रेयस अय्यर

IPL 2022: आइपीएल मेगा ऑक्शन में जाएंगे श्रेयस अय्यर

0

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार खिलाड़ी श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने गुरुवार को कानपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ (IND vs NZ) पहले टेस्ट में शानदार टेस्ट डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने  दूसरे दिन खेल फिर से शुरू होने पर अपने डेब्यू टेस्ट में शतक जड़ा। हालांकि, मैच के पहले ही दिन कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के आगामी 15वें सीजन के लिए श्रेयस अय्यर को रिटेन नहीं करने का फैसला किया है। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स श्रेयस अय्यर को आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी पूल में भेजेगी और ऋषभ पंत को ही अपना कप्तान बनाए रखेगी।

Junior Hockey World Cup: भारत ने कनाडा को 13-1 से रौंदा, संजय की लगातार दूसरी हैट्रिक

DC कुछ खिलाड़ियों को करेगी रिटेन और कुछ को करेगी रिलीज

सूत्रों के अनुसार, IPL 2020 की उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स श्रेयस अय्यर के साथ उन्हें IPL 2022 में बनाए रखने के लिए चर्चा कर रहे थे, लेकिन मुंबई के इस बल्लेबाज ने नीलामी पूल में जाने का विकल्प चुना है। आईपीएल 2021 में प्लेऑफ में पहुंचे दिल्ली कैपिटल्स ने अब रिषभ पंत, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्किया और अक्षर पटेल को रिटेन करने का निर्णय लिया है। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स शिखर धवन, रविचंद्रन अश्विन और कगिसो रबाडा को भी रिलीज करेगी।

National Shooting: सौरभ को 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में जीता सोना 

अश्विन ने दिए संकेत

टीम इंडिया और दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में दिल्ली कैपिटल्स के रिटेंशन प्लान के बारे में बताया था।  उन्होंने कहा था कि उन्हें खुद और श्रेयस अय्यर को नीलामी पूल में छोड़ने की उम्मीद है। उन्होंने वीडियो में कहा, “मेरे ख्याल से श्रेयस वहां नहीं है। मैं वहां नहीं हूं। इसलिए, किसी और को आना होगा। यदि मुझे रिटेन किया जा रहा होता तो मुझे पता होता। ”

WTC Point Table : टीम इंडिया को पछाड़ श्रीलंका पहुंची टॉप पर

श्रेयस के पास विकल्प की कमी नहीं होगी 

श्रेयस अय्यर दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी के पहले कप्तान थे, जो टीम को आईपीएल फाइनल में ले जाने में सफल रहे। पूर्व दिल्ली कैपिटल्स कप्तान ने 2020 में 17 मैचों में 519 रन बनाकर अपनी टीम को खिताबी मुकाबले में पहुंचाया। जहां उन्हें मुंबई इंडियंस से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और यहां तक ​​कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर जैसी फ्रेंचाइजी IPL 2022 के लिए कप्तान की तलाश में हैं। ऐसे में श्रेयस अय्यर के पास आगामी सीजन के लिए विकल्पों की कमी नहीं होनी चाहिए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version