IPL 2022: ऑरेंज कैप पर जोस बटलर का कब्जा, शुभमन गिल दूसरे स्थान पर

0
603
IPL 2022 rajasthan royals Jos Buttler Most run scorer, captures Orange Cap, Shubman Gill second

नई दिल्ली। IPL 2022 की शुरुआत हो चुकी है। सभी टीमों ने 3 या इससे अधिक मैच खेल लिए हैं। इसके साथ ही शुरू हो चुकी है बल्लेबाजों के बीच रनों ही जंग। आरेंज कैप (Orange Cap) की रेस में कई धुरंधर शामिल हैं। राजस्थान (Rajasthan Royals) के जोस बटलर का बल्ला हल्ला बोल रहा है तो शुभमन गिल भी किसी से पीछे नहीं हैं। टीम जीत के लिए तरस रही है लेकिन मुंबई के इशान किशन के बल्ले से लगातार रन निकल रहे हैं। इस वक्त सबसे ज्यादा रन बनाने के मामल में राजस्थान के जोस बटलर हैं। बैंगलोर के खिलाफ खेली गई उनकी 70 रनों की नाबाद पारी से उनके रनों का आंकड़ा 200 के ऊपर पहुंच गया है। उनके खाते में 3 मैच के बाद 205 रन हो गए हैं।

IPL 2022: लखनऊ से भिड़ेंगे रॉयल्स, ये खिलाड़ी होंगे की फैक्टर

IPL 2022 में दूसरे नंबर पर नई टीम गुजरात (Gujrat Titans) के बल्लेबाज शुभमन गिल ने जगह बना ली है। पंजाब के खिलाफ उन्होंने 96 रनों की दमदार पारी खेली थी। अब उनके खाते में 3 मैचों में 180 रन हो गए हैं। इस सूची में तीसरे नंबर पर मुंबई के बल्लेबाज इशान किशन हैं। उन्होंने बैंगलोर (RCB) के खिलाफ मैच में 26 रन की पारी खेली। इस पारी के बाद उनके खाते में 4 मैचों में 175 रन हो गए हैं। चौथे नंबर पर पंजाब (Punjab Kings) के बल्लेबाज लिविंगस्टन हैं। अब उनके 4 मैचों में 162 रन हो गए हैं।

इस सूची में 5वें नंबर पर लखनऊ (LSG) के बल्लेबाज क्विवंटन डीकाक हैं। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ मैच में 80 रनों की पारी के बाद ये स्थान हासिल किया। उनके खाते में अब 3 मैचों में 149 रन हो गए हैं।

IPL 2022: Sunrisers Hyderabad ने हांसिल की सीजन की पहली जीत, चेन्नई की लगातार चौथी हार

छठे नंबर पर आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने जगह बना ली है। मुंबई (Mumbai Indians) के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने 16 रन की छोटी से पारी खेली थी जिसके बाद उनके रनों की संख्या 138 पहुंच गई है। 7वें नंबर पर लखनऊ के बल्लेबाज का कब्जा है। टीम के कप्तान केएल राहुल 132 रनों के साथ इस स्थान पर बने हुए हैं। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 24 रनों की पारी खेली थी। शानदार फार्म में चल रहे दीपक हुड्डा 8वें नंबर पर खिसक गए हैं। उनके खाते में 4 मैचों में 130 रन हो गए हैं। 9वें नंबर पर पंजाब के ओपनर शिखर धवन हैं जिनके खाते में 4 मैचों में 127 रन हो गए हैं।

Thailand Open Boxing: भारतीय बॉक्सर्स का जलवा, 3 गोल्ड सहित 10 पदक जीते

IPL 2022 में रन बनाने के मामल में 10वें नंबर पर मुंबई के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा का कब्जा है। उनके खाते में 121 रन हैं। बैंगलोर के खिलाफ मैच में वे खाता भी नहीं खोल पाए थे। ये तो आइपीएल की शुरुआत है। आने वाले मैचों में बल्लेबाजों के बीच ये जंग और भी रोमांचक होने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here