Home Cricket Ipl IPL 2022 Points Table: जीत के साथ आगे बढ़ी दिल्ली, जानिए अन्य...

IPL 2022 Points Table: जीत के साथ आगे बढ़ी दिल्ली, जानिए अन्य टीमों की स्थिति

0
IPL 2022 Points Table Gujarat on top, rajasthan royals second, Delhi step ahead after defeating kolkata knight riders

नई दिल्ली। IPL 2022 Points Table: IPL 2022 में अभी तक 41 मुकाबले खेले जा चुके हैं। अंक तालिका की स्थिति भी हर मैच के साथ बदल रही है। प्ले ऑफ मुकाबलों के लिए हर टीम ने जोर लगा रखा है। गुरूवार को लीग के एक अहम मुकाबले में दिल्ली ने कोलकाता को हरा दिया। इस जीत के साथ ही दिल्ली अब अंक तालिका (IPL 2022 Points Table) में छठे स्थान पर आ गई है। दिल्ली के 8 मैचों में 8 अंक हैं। जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स 8वें स्थान पर पहुंच गई है। टीम के 9 मुकाबलों में महज 6 ही अंक हैं। वहीं गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स लीग में टॉप 2 स्थानों पर मौजूद हैं।

इंग्लैंड ने Joe Root के बाद Ben Stokes को दी टेस्ट टीम की कमान

इस बार लीग में एक रोचक बात यह दिखाई दे रही है कि लीग शुरू होने से पहले जिन टीमों को मजबूत माना जा रहा था। वो बाहर होने के कगार पर हैं। मुंबई अभी तक लीग में जीत का खाता ही नहीं खोल सकी है। टीम ने 8 मैच खेले हैं और उसे सभी 8 मैचों में शिकस्त मिली है। मुंबई प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। इसी तरह चेन्नई सुपर किंग्स को भी 8 मैचों में से सिर्फ 2 में जीत मिली है। चेन्नई भी प्ले ऑफ की दौड़ से लगभग बाहर है। अब इसी कतार में कोलकाता भी शामिल होती दिख रही है। अब कोलकाता 9 मैचों में से सिर्फ 3 ही जीत सकी है और 6 अंकों के साथ 8वें स्थान पर है।

IPL 2022: कोलकता की लगातार 5वीं हार, Delhi Capitals ने 4 विकेट से हराया

IPL 2022 Points Table:

आईपीएल 2022 के 41 मुकाबले बीत जानें के बाद गुजरात टाइटंस की टीम अपने आठ मुकाबलों में महज एक हार और सात जीत के साथ 14 अंक (+0.371) अंक लेकर अंकतालिका में पहले स्थान पर स्थित है। इसके पश्चात् दूसरे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स, तीसरे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद, चौथे स्थान पर लखनऊ सुपर जायंट्स, पांचवें स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, छठवें स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स, सातवें स्थान पर पंजाब किंग्स, आठवें स्थान पर कोलकाता नाईट राइडर्स, नौवें स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स और 10वें स्थान पर मुंबई इंडियंस की टीम स्थित है।

Women T20 Challenge 2022: बीसीसीआई ने शुरू की स्पांसर की तलाश

  1. गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans)

2. राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals)

3. सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad)

4. लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants)

5. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore)

Mumbai Indians ने शामिल किया ये नया खिलाड़ी, Rajasthan Royals से मैच से पहले बदली रणनीति

6. दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals)

7. पंजाब किंग्स (Punjab Kings)

8. कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders)

9. चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings)

10. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)

IPL 2022: इन पुराने दिग्गजों की इस साल हुई दुर्गति, गुजरात-राजस्थान ने चौंकाया

ऑरेंज कैप लिस्ट:

जोस बटलर – 8 मैच में 499 रन (राजस्थान रॉयल्स)

केएल राहुल – 8 मैच में 368 रन (लखनऊ सुपरजायंट्स)

हार्दिक पंड्या – 7 मैच में 305 रन (गुजरात टाइटंस)

शिखर धवन – 8 मैच में 302 रन (पंजाब किंग्स)

श्रेयस अय्यर – 9 मैच में 290 रन (कोलकाता नाईट राइडर्स)

Badminton Asia Championships: क्वार्टर फाइनल में सिंधु, साइना नेहवाल बाहर

पर्पल कैप लिस्ट:

आईपीएल 2022 के 41 मुकाबले बीत जानें के बाद ये पांच गेंदबाज पर्पल कैप की लिस्ट में सबसे आगे चल रहे हैं-

युजवेंद्र चहल – 8 मैच में 18 विकेट (राजस्थान रॉयल्स)

कुलदीप यादव – 8 मैच में 17 विकेट (कोलकाता नाईट राइडर्स)

उमरान मलिक – 8 मैच में 15 विकेट (सनराइजर्स हैदराबाद)

टी नटराजन – 8 मैच में 15 विकेट (सनराइजर्स हैदराबाद)

उमेश यादव – 9 मैच में 14 विकेट (कोलकाता नाईट राइडर्स)

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version