नई दिल्ली। IPL 2022: पैट कमिंस के IPL इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्ड ने IPL 2022 में बुधवार को मुंबई इंडियंस पर 5 विकेट की धमाकेदार जीत दर्ज की। वेंकटेश अय्यर ने भी 50 रन की पारी खेली। इस जीत के साथ ही KKR की टीम पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 बन गई है। यह मुंबई की लगातार तीसरी हार है।
Maradona की विवादास्पद हैंड ऑफ गॉड गोल वाली जर्सी होगी नीलाम
15 गेंद पर 56 रन बनाने वाले कमिंस ने 14 गेंदों पर ही 50 रन पूरे कर लिए थे और केएल राहुल के 4 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। राहुल ने 2018 IPL में पंजाब की ओर से खेलते हुए दिल्ली के खिलाफ 14 गेंदों पर फिफ्टी जमाई थी। टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड भारत के युवराज सिंह के नाम है। युवराज ने 2007 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 12 गेंदों पर अर्धशतक जमाया था। युवी ने उस पारी में स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 6 छक्के जमाए थे।
Korea Open: पीवी सिंधु, श्रीकांत और लक्ष्य दूसरे दौर में
मुंबई ने टास हारकर कोलकाता के खिलाफ IPL के 14वें मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 161 रन का स्कोर खड़ा किया। मुंबई के लिए मुश्किल में आकर सूर्यकुमार यादव ने 52 रन की बहुमूल्य पारी खेली। कीरोन पोलार्ड ने आखिरी में आकर 5 गेंद पर 22 रन बनाते हुए स्कोर को 161 तक पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरे कोलकाता के लिए वेंकटेश अय्यर ने अर्धशतक जमाया लेकिन असली खेल तो कमिंस के बल्ले ने दिखाया। 15 गेंद पर 56 रन की पारी खेलते हुए इस खिलाड़ी ने 4 ओवर पहले ही मैच खत्म कर दिया।
IPL 2022: लखनऊ के खिलाफ दिल्ली में शामिल होंगे ये दो बड़े खिलाड़ी
IPL इतिहास में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में कमिंस तीसरे स्थान पर आ गए हैं। पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के रवींद्र जडेजा ने रायल चैलेंजर्स बैंगलोर के हर्षल पटेल को 36 रन जमाए थे। क्रिस गेल ने आरसीबी की तरफ से खेलते हुए 2011 में प्रशांत परमेश्वरम को 36 रन जमाए थे। अब कमिंस ने मुंबी के सैम्स को ओवर में 35 रन जड़ दिए और वह इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच गए।















































































