Home Cricket Ipl IPL 2022 Mega Auction आज, अब 590 नहीं 600 खिलाड़ी होंगे नीलामी...

IPL 2022 Mega Auction आज, अब 590 नहीं 600 खिलाड़ी होंगे नीलामी का हिस्सा

0

नई दिल्ली। आईपीएल मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction ) का आगाज आज से हो रहा है। आखिरी बार मेगा ऑक्शन का आयोजन 2018 में हुआ था। उस समय 8 टीमों ने ऑक्शन में हिस्सा लिया था। इस बार 10 टीमें ऑक्शन का हिस्सा होंगी। BCCI की पहली लिस्ट में 590 खिलाड़ियों के नाम थे, लेकिन ऑक्शन से ठीक पहले 10 और खिलाड़ियों को जोड़ा गया है। अब 590 खिलाड़ी नहीं 600 खिलाड़ी नीलामी का हिस्सा होंगे।

IPL Auction 2022 कल से, नीलामी के बारे में जानिए सबकुछ

इन दस खिलाड़ियों को बाद में जोड़ा गया 

जिन दस खिलाड़ियों को बाद में शामिल किया गया है, उनमें एरोन हार्डी, लैंस मॉरिस, निवेथन राधाकृष्णन, अग्निवेश अयाची, हार्दिक तैमोर, नीतीश कुमार रेड्डी, मिहिर हिरवानी, मोनू कुमार, रोहन राणा, सैराज पाटिल के नाम हैं। बेंगलुरु में होने वाली खिलाड़ियों के इस नीलामी में सबसे पहले 10 मार्की खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। इसके बाद बाकी खिलाड़ियों की नीलामी होगी।

Virat Kohli के नाम दर्ज हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स पूरी तरह तैयार 

राजस्थान रॉयल्स IPL 2022 Mega Auction के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने ऑक्शन को लेकर ट्वीट भी किया है। उन्होंने लिखा- जयपुर से हल्ला बोल के लिए तैयार है। ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने भी ट्वीट किया और लिखा- सुपर ऑक्शन के लिए येलो टीम तैयार है।मार्की खिलाड़ियों की सूची में चार भारतीय खिलाड़ियों को रखा गया है। वहीं, छह विदेशी खिलाड़ी भी हैं। इन सभी खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लगना तय माना जा रहा है।

IPL 2022 Mega Auction में हिस्सा नहीं लेगी प्रीति जिंटा, जानिए वजह

ये है मार्की खिलाड़ी

मार्की खिलाड़ी उन्हें कहा जाता है जिन पर ऑक्शन के दौरान सबसे पहले बोली लगाई जाती है। ये खिलाड़ी आमतौर पर इंटरनेशनल क्रिकेट में भी बड़ा नाम बना चुके होते हैं। इन खिलाड़ियों में शिखर धवन, मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रविचंद्रन अश्विन, फाफ डुप्लेसिस, डेविड वार्नर, पैट कमिंस, क्विंटन डीकॉक, कगिसो रबाडा और ट्रेंट बोल्ट के नाम हैं।

33 खिलाड़ियों को किया रीटेन

IPL 2022 के लिए 33 खिलाड़ियों को रीटेन किया गया है। 8 टीमों ने 27 खिलाड़ियों को रीटेन किया है। वहीं, 2 नई IPL टीमों ने 6 खिलाड़ियों को अपनी टीम के साथ जोड़ा है। केएल राहुल को लखनऊ ने 17 करोड़ में अपनी टीम के साथ जोड़ा है।10 टीमों ने मिलकर 33 खिलाड़ियों पर कुल 338 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।

नीलामी में सबसे ज्यादा भारत के खिलाड़ी 

नीलामी में 370 भारतीय खिलाड़ी हैं, जबकि 14 देशों के 220 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। विदेशी खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलिया के 47 खिलाड़ी, वेस्टइंडीज के 34 खिलाड़ी, साउथ अफ्रीका के 33 खिलाड़ी, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के 24-24 खिलाड़ी, श्रीलंका के 23 खिलाड़ी, अफगानिस्तान के 17 खिलाड़ी, बांग्लादेश और आयरलैंड के 5-5 खिलाड़ी, नामीबिया के 3, स्कॉटलैंड के 3 और नेपाल, USA और जिम्बॉम्बे के एक-एक खिलाड़ी शामिल हैं।

ये स्टार खिलाड़ी IPL 2022 Mega Auction में नजर नहीं आएंगे

IPL 2022 Mega Auction में कई स्टार खिलाड़ी नजर नहीं आएंगे। इंटरनेशनल क्रिकेट के चर्चित खिलाड़ी रहे ये चेहरे IPL में भी अपनी छाप छोड़ चुके हैं। इनमें क्रिस गेल, बेन स्टोक्स, मिशेल स्टार्क, झे रिचर्डसन, काइल जैमीसन, सैम करन, टॉम करन, डैन क्रिश्चियन, जो रूट, क्रिस वोक्स, टॉम बैंटन और मैट हेनरी शामिल हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version