IPL 2022 Mega Auction : श्रेयस अय्यर पर मुंबई इंडियंस की निगाहें

0
621

नई दिल्ली। IPL2022 के लिए मेगा ऑक्शन(IPL 2022 Mega Auction) दिसंबर में होना है। टीमों को 30 नवंबर तक चार रिटेन खिलाड़ियों की सूची देनी है। दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर पहले ही कह चुके हैं कि वह ऑक्शन में जाएंगे। दिल्ली कैपिटल्स ने अय्यर को रिलीज कर दिया है। ऐसे में खबरें आ रही है कि अय्यर पर मुंबई इंडियंस की निगाहे हैं। मुंबई इंडियंस श्रेयस अय्यर को अपने साथ जोड़ना चाहती है। अय्यर मुंबई के ही रहने वाले हैं। वहीं अय्यर के कानपुर टेस्ट में शतकीय पारी खेलने के बाद अन्य टीमों की भी नजरें उन पर है। ऐसे में अय्यर पर मेगा ऑक्शन में पैसों की बौछार हो सकती है।

FIH Junior Women’s Hockey World Cup स्थगित, जानिए वजह

श्रेयस की डिमांड बढी

सूत्रों के अनुसार, श्रेयस अय्यर से लखनऊ और अहमदाबाद की टीम ने भी संपर्क किया है। रिपोर्ट का मानना है कि मुंबई इंडियंस भी श्रेयस अय्यर को अपने पाले में करना चाहती है। बता दें कि श्रेयस अय्यर मुंबई से ही आते हैं और साथ ही भविष्य की नज़र में वह एक बढ़िया कप्तान भी हैं।

India vs Brazil Women’s Football Match: ब्राजील ने भारत को 1-6 से दी शिकस्त 

नई टीम के साथ जुड़ सकते हैं केएल राहुल

केएल राहुल पंजाब किंग्स के साथ अपना सफर खत्म कर रहे हैं। सूचना है कि वह लखनऊ टीम के साथ जुड़ सकते हैं। माना जा रहा है कि राहुल ही लखनऊ टीम की कप्तानी करेंगे। राहुल के अलावा शिखर धवन पर भी लखनऊ और अहमदाबाद की टीम की नजर है।

IND vs NZ 1st Test LIVE: न्यूजीलैंड को लगा दूसरा झटका, केन 18 रन बनाकर OUT

KKR सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती को कर सकती है रिटेन

इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती को अपने साथ रख की तैयारी कर चुकी है। हालांकि अभी वेंकटेश अय्यर को लेकर विचार चल रहा है, लेकिन शुभमन गिल और आंद्रे रसेल जैसे प्लेयर भी उसकी नजर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here