Home Cricket Ipl IPL 2022 Mega Auction: CSK की तैयारियों और रणनीतियों को अंजाम देने...

IPL 2022 Mega Auction: CSK की तैयारियों और रणनीतियों को अंजाम देने चेन्नई पहुंचे धोनी 

0

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की तैयारियों और रणनीतियों को अंजाम देने के लिए कप्तानी एम एस धोनी IPL2022 के मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction) से पहले चेन्नई पहुंच गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के रूप में धोनी का यह आखिरी ऑक्शन हो सकता है। ऐसे में इसे वह गंभीरता से ले रहे हैं। मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होना है। धोनी के अचानक वहां पहुंचने से कई तरह की अटकलें लगनी शुरू हो चुकी है। जानकार सूत्रों के अनुसार धोनी चेन्नई आ गए हैं। वो ऑक्शन पर चर्चा करेंगे। उनके ऑक्शन में मौजूद रहने की संभावना है, मगर इस पर धोनी ही आखिरी फैसला लेंगे।

Pro kabaddi league : पटना पाइरेट्स के सामने तमिल थलाइवाज की चुनौती

धोनी का हो सकता है आखिरी सत्र

एम एस धोनी के IPL 2022 में अपना आखिरी सीजन खेलने की उम्मीद है। धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। पिछले साल यूएई में हुए IPLके दौरान उन्होंने कहा था, कि उनकी इच्छा है कि अपना आखिरी होम ग्राउंड पर खेले। पर कोरोना के बढ़ते हुए मामले को देखते हुए अभी इस पर फैसला नहीं लिया गया है।

U-19 Cricket World Cup: श्रीलंका को 4 रन से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में पहुंचा अफगानिस्तान

धोनी के वेतन में बड़ी कटौती 

IPL 2022 Mega Auction से पहले एमएस धोनी के वेतन में बड़ी कटौती हुई थी। चेन्नई ने उन्हें 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। जबकि रविंद्र जडेजा को 16 करोड़ रुपये में पहली पसंद के रूप में रिटेन किया था। धोनी और जडेजा के अलावा CSK ने मोईन अली को 8 करोड़ रुपए और ऋतुराज गायकवाड़ को 6 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।

Pro Kabaddi League-2021: पुणेरी पलटन ने यूपी के योद्धाओं को दी पटखनी

धोनी की कप्तानी में चार बार IPL खिताब

धोनी की कप्तानी में CSK ने IPLमें चार बार खिताब अपने नाम किया है। चेन्नई पिछले साल की डिफेंडिंग चैंपियन है। वहीं चेन्नई ने इससे पहले 2010, 2011 और 2018 में खिताब जीता था।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version