IPL 2022: फिर Dhoni की शरण में Chennai Super Kings, जडेजा ने कप्तानी छोड़ी, माही को कमान

0
420
IPL 2022 Mahendra SIngh Dhoni to lead Chennai Super Kings, ravindra Jadeja resigns

मुंबई। Dhoni: IPL 2022 में खराब प्रदर्शन के बाहर प्ले ऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान रवींद्र जडेजा ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। टीम की कप्तानी एक बार फिर कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी को थमा दी गई है। आईपीएल 2022 में अभी तक खेले गए अपने 8 मैचों में से चेन्नई ने सिर्फ 2 में जीत दर्ज की है।

देर शाम अचानक हुए इस घटनाक्रम को लेकर सीएसके (CSK) ने एक प्रेस रिलीज भी जारी किया है। जिसके अनुसार रवींद्र जडेजा ने अपने खेल पर ध्यान देने के लिए कप्तानी से इस्तीफा देने का फैसला किया है। साथ ही उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी से अनुरोध किया है कि वो टीम की कमान फिर से संभालें। धोनी ने इसे स्वीकार कर लिया है।

IPL 2022: गुजरात ने आरसीबी को 6 विकेट से ठोका, तेवतिया-मिलर ने दिलाई 8वीं जीत

Dhoni बतौर कप्तान रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच में उतरेंगे। उन्होंने आईपीएल शुरू होने से दो दिन पहले कप्तानी से हटने का फैसला किया था। धोनी आईपीएल इतिहास के दूसरे सफल कप्तान हैं। उनके नेतृत्व में सीएसके ने 2010, 2011, 2018 और 2021 में चार बार खिताब जीता। धोनी की अगुआई में चेन्नई ने 121 मैच जीते।

काउंटी क्रिकेट में Cheteshwar Pujara की शानदार फॉर्म, लगातार तीसरा शतक जमाया

जडेजा ने मौजूदा सीजन में 92 गेंदों का सामना किया है और 112 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 121.7 का रहा है। गेंदबाजी में भी जडेजा कुछ कमाल नहीं दिखा पाए। उन्होंने 8.19 की इकॉनमी रेट से पांच विकेट लिए। रवींद्र जडेजा आमतौर पर IPL में अच्छा प्रदर्शन करते थे लेकिन कप्तानी के दबाव में उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा। ऐसे में जडेजा की काफी आलोचना हो रही थी। पर किसी को यकीन नहीं था कि सर रवींद्र जडेजा इतना बड़ा फैसला ले सकते हैं।

Badminton Asia Championships: सेमीफाइनल में हारीं सिंधु, गोल्ड का सपना टूटा

जडेजा की कप्तान छोड़ने के बाद Dhoni दूसरी बार टीम की कप्तान संभालेंगे। 33 साल के जडेजा 2012 से चेन्नई टीम के साथ हैं। 24 मार्च को धोनी ने अचानक उन्हें कप्तानी सौंपने का ऐलान किया था। तब जडेजा चेन्नई के तीसरे कप्तान बने थे। आईपीएल के पहले सीजन यानी 2008 से ही महेंद्र सिंह धोनी ही टीम की कमान संभाल रहे थे। धोनी ने 213 मैच में कप्तानी करते हुए टीम को 130 मैच में जीत दिलाई है। बीच में सुरेश रैना ने भी 6 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से टीम ने सिर्फ 2 ही मैच जीते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here