IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स छोड़ना चाहते हैं धोनी, ये है कारण

0
344

नई दिल्ली। IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स को चौथी बार आईपीएल का विजेता बनाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब टीम को छोड़ना चाहते हैं। अगर ऐसा हुआ तो आईपीएल 2022 में धोनी किसी और टीम के साथ खेलते दिखाई देंगे। लेकिन आखिर ऐसा हुआ क्या जो धोनी अब सीएसके को अलविदा कहना चाहते हैं। क्या टीम फ्रेंचाइजी के साथ धोनी का कोई विवाद है या कोई और कारण। इन सभी चर्चाओं ने धोनी के फैंस को परेशान कर दिया है। लेकिन अब इस सवाल का जवाब दिया है खुद आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक एन श्रीनिवासन ने।

T20 World Cup 2021: सेमीफाइनल की दौड़ रोचक, इंग्लैंड के बाद ये 5 टीमें रेस में

इस सीरीज में वापसी करेंगे बांग्लादेश के खिलाड़ी Tamim Iqbal !!

 

महेंद्र सिंह धोनी के सीएसके छोड़ने की बात की खुद श्रीनिवासन ने पुष्टि की है। उन्होंने एक मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान श्रीनिवासन ने इस बारे में खुलासा किया कि धोनी नहीं चाहते कि टीम उन्हें रीटेन करे। दरअसल, IPL 2022 से पहले मेगा ऑक्शन होना है। यानी कुछ खिलाड़ियों को छोड़कर बाकी को नीलामी में उतरना होगा। धोनी चाहते हैं कि सीएसके उन्हें रीटेन करने पर पैसे बर्बाद नहीं करे।

T20 World Cup 2021: बटलर के तूफान पर सवार इंग्लैंड सेमीफाइनल में, श्रीलंका को हराया

IPL: जानिए, कब और कैसे मिलेगी लखनऊ के मालिक गोयनका को फ्रेंचाइजी की कीमत

श्रीनिवासन ने बताया कि धोनी नहीं चाहते हैं कि टीम उन्हें रिटेन करने पर ज्यादा कीमत अदा करे। इस कारण वो नहीं चाहते कि उन्हें रिटेन नहीं किया जाए। हालांकि फ्रेंचाइजी चाहती है कि धोनी अगला सीजन भी सीएसके की तरफ से ही खेलें। दरअसल, 2021 का आईपीएल खिताब सीएसके ने धोनी की कप्तानी में ही जीता है। सीएसके अभी तक 4 बार आईपीएल चैंपियन बना है और हर बार कप्तान धोनी ही रहे हैं। यही कारण है कि फ्रेंचाइजी IPL 2022 में भी उन्हें अपने साथ ही रखना चाहती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here