Home Cricket Ipl IPL 2022: इस कारण Lucknow Super Giants की पूरी टीम पर लगा...

IPL 2022: इस कारण Lucknow Super Giants की पूरी टीम पर लगा भारी जुर्माना

0
IPL 2022 Due to this mistake, the entire team of Lucknow Super Giants was fined heavily latest sports news in hindi

नई दिल्ली। IPL 2022 के 37वें मुकाबले में Mumbai Indians (MI) को 36 रनों से हराकर IPL 2022 से बाहर करने वाली Lucknow Super Giants (LSG) इस शानदार जीत के बाद में मुसीबत में नजर आ रही है। टीम के कप्तान केएल राहुल पर भी संकट के बादल मंडराते नजर आ रहे हैं।

ISSF Shotgun World cup: भारत ने मेंस ट्रैप टीम में जीता रजत

दरअसल रविवार को मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में Lucknow Super Giants की टीम पर स्लो ओवर रेट के चलते IPL की गवर्निंग काउंसिल ने भारी जुर्माना लगाया है। काउंसिल ने कप्तान केएल राहुल पर 24 लाख रूपए तथा टीम के बाकी खिलाड़ियों पर 6 लाख या मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया है।

Archery World Cup: तरुणदीप राय और रिद्धि ने दिलाया भारत को दूसरा गोल्ड

दोबारा गलती होने पर होगा होगा भारी नुकसान

अब अगर अगली बार यह गलती कप्तान केएल राहुल या टीम से होती है। तो, इसका हर्जाना टीम के लिए काफी महेंगा साबित हो सकता है। अब यह गलती दोहराई जाती है तो फिर, नियमानुसार कप्तान पर 30 लाख का जुर्माना तथा एक मैच का बैन लगाया जाएगा।

IPL 2022: Chennai Super Kings से आज भिड़ेगी पंजाब, हारने वाले पर बाहर होने का खतरा

इस सीजन में दूसरी बार ऐसा हुआ है जब केएल राहुल (KL Rahul) और उनकी टीम पर स्लो ओवर रेट के चलते जुर्माना लगाया गया है। इससे पहले भी 16 अप्रैल को मुंबई के खिलाफ हुए मैच में यह देखने को मिला था। यह संयोग की बात है कि, उस मुकाबले में भी कप्तान केएल राहुल ने शतक जड़ा था।

Mumbai Indians को लखनऊ ने 36 रनों से हराया

5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की IPL 2022 से शर्मनाक विदाई हो गई है। मुंबई पहली टीम बनी है, जो आईपीएल 2022 से बाहर हो गई है। रविवार को खेले गए मुकाबले में मुंबई को लखनऊ सुपर जाइंट्स के हाथों 36 रनों से हार का सामना करना पड़ा। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान केएल राहुल की 103 रनों की शतकीय पारी की बदौलत 168 रनों का स्कोर खड़ा किया। 169 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी मुंबई (Mumbai Indians) की टीम निर्धारित 20 ओवर्स में 8 विकेट पर 132 रन ही बना पाई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version