Home Cricket Ipl IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स ने खर्च किए 89.90 करोड़, अब ऐसी हो सकती...

IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स ने खर्च किए 89.90 करोड़, अब ऐसी हो सकती बेस्ट प्लेइंग-11

0

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के मेगा ऑक्शन (IPL Auction 2022) में दिल्ली कैपिट्ल्स ने जमकर पैसा बरसाया है। उसने अपने बैंक के 90 करोड़ में से कुल 89.90 करोड़ खर्च कर दिए। अब इनके पास कुल 24 खिलाड़ी हैं, इनमें 17 भारतीय और 7 विदेशी खिलाड़ी हैं। इस सीजन का ऑक्शन खत्म होने के बाद अब हर किसी की नज़रें अपनी-अपनी बेस्ट टीम पर टिक गई हैं। दिल्ली कैपिटल्स की कमान ऋषभ पंत के हाथ में है, इस बार डेविड वॉर्नर जैसे बड़े खिलाड़ी को टीम में शामिल किया गया है। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स की बेस्ट प्लेइंग इलवेन कुछ इस प्रकार हो सकती है।

Pro Kabaddi League : हरियाणा स्‍टीलर्स ने फिर हासिल की जीत की लय

दिल्ली कैपिटल्स ने रिटेन खिलाड़ियों पर खर्च किए 39 करोड़

IPL 2022 के लिए यदि दिल्ली कैपिटल्स के स्क्वॉड की बात करें तो उन्होंने चार खिलाड़ियों को पहले ही रिटेन कर लिया था, ऐसे में उनका अधिकतर खर्चा वहीं हो गया था। रिटेंशन खिलाड़ियों की सूची में ऋषभ पंत (16 करोड़), अक्षर पटेल (9 करोड़), पृथ्वी शॉ (7.5 करोड़), एनरिक नोर्किया (6.5 करोड़) शामिल है।

IPL 2022 Auction में इन धुरंधर खिलाड़ियों को नहीं मिला कोई खरीदार

DC के बल्लेबाज और विकेटकीपर की सूची 

डेविड वॉर्नर (6.25 करोड़), अश्विन हेब्बर (20 लाख), सरफराज खान (20 लाख), केएस भारत (2 करोड़), मंदीपसिंह (1.10 करोड़), रोवमैन पॉवेल (2.80 करोड़), टिम सीफर्ट (50 लाख)

pro kabaddi League : दबंग दिल्ली ने तमिल थलाइवाज को दी पटखनी

DC के ऑलराउंडर

मिचेल मार्श (6.50 करोड़), शार्दुल ठाकुर (10.75 करोड़), कमलेश नागरकोटी (1.1 करोड़), ललित यादव (65 लाख), रिपल पटेल (20 लाख). यश धुल (50 लाख), प्रवीण दुबे (50 लाख)।

दिल्ली कैपिटल्स टीम के गेंदबाज 

मुस्ताफिजुर रहमान (2 करोड़), कुलदीप यादव (2 करोड़), खलील अहमद (5.25 करोड़), चेतन सकारिया (4.2 करोड़), नाथन एलिस (75 लाख), , विकी ओस्तवाल (20 लाख), लुंगी नगीदी (5o लाख)।

दिल्ली कैपिटल्स, संभावित बेस्ट प्लेइंग इलेवन

1.    डेविड वॉर्नर (विदेशी)
2.    पृथ्वी शॉ
3.    मिचेल मार्श (विदेशी)
4.    ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर)
5.    मंदीप सिंह
6.    रोवमैन पॉवेल (विदेशी)
7.    अक्षर पटेल
8.    शार्दुल ठाकुर
9.    कुलदीप यादव
10.    एनरिक नोर्किया (विदेशी)
11.    चेतन सकारिया

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version