IPL 2022: Dhoni के तूफान में उड़ी Mumbai Indians, लगातार सातवीं हार

0
399
IPL 2022 Chennai super kings defeated Mumbai Indians, seventh consecutive defeat MS Dhoni hit hard

नई दिल्ली। MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी के 13 गेंदों पर बनाए गए तूफानी 28 रनों के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2022 के एक बड़े मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। लीग में यह मुंबई की लगातार सातवीं हार रही। इस हार के बाद मुंबई पर लीग से बाहर होने का खतरा बढ़ गया है। MS Dhoni ने आखिरी चार गेंदों पर लगातार 4 चौके जड़कर जीत को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। अंबाती रायुडू ने चेन्नई के लिए सर्वाधिक 40 रनों की पारी खेली। चार बार की चैंपियन चेन्नई ने मुंबई के 156 रन के लक्ष्य को आखिरी गेंद पर हासिल किया।

मुंबई के 156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ऋतुराज गायकवाड़ पहली गेंद पर खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए। इसके बाद बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजे गए मिचेल सैंटनर भी नौ गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हो गए। दोनों खिलाड़ियों को डेनिएल सैम्स ने आउट किया।

IPL 2022: एडम मिल्ने की जगह ‘नया मलिंगा’ CSK में शामिल

मुंबई के नाम बेहद शर्मनाक रिकार्ड

IPL को सबसे ज्यादा पांच बार जीतने वाली टीम मुंबई के नाम बेहद शर्मनाक रिकार्ड जुड़ गया है। वह टूर्नामेंट के किसी भी सीजन में शुरुआती सात मैच यानी आधे सीजन के मुकाबले को हारने वाली टीम बन गई। गुरुवार को चेन्नई के खिलाफ टीम ने टास हारकर बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 155 रन बनाए। जवाब में MS Dhoni की धमाकेदार फिनिशिंग की बदलौत चेन्नई ने 3 विकेट से जीत हासिल की। यह सात मैच में चेन्नई की दूसरी जीत रही। इस हार के बाद क्या अब टीम के प्लेआफ में पहुंचने का सपना पूरा हो पाएगा यही सवाल हर किसी के मन में है।

T20 World Cup: तीसरे पेसर की तलाश में टीम इंडिया, कौन पड़ेगा किस पर भारी

अब मुंबई का क्या होगा

इस बार भले ही टूर्नामेंट में 8 की जगह 10 टीमें खेल रही हैं लेकिन हर सीजन की तरह इस बार भी एक टीम के हिस्से में 14 मुकाबले ही होंगे। आइपीएल में किसी भी सीजन में 8 मैच जीतने वाली टीम के पास 16 अंक होते हैं और उसके प्लेआफ की जगह पक्की मानी जाती है। इस लिहाज से अब मुंबई अगर अपने बाकी बचे 7 मैच जीत भी लेती है फिर भी वह 16 अंक तक नहीं पहुंच पाएगी। -0.892 नेट रन रेट के साथ इस वक्त टीम सबसे नीचे 10वें स्थान पर है तो वह लगभग इस टूर्नामेंट से बाहर ही हो चुकी है।

ऐसा रहा आखिरी ओवर का रोमांच

आखिरी ओवर में जीत के लिए चेन्नई को जीत के लिए 17 रनो ंकी दरकार थी। क्रीज पर एमएस धोनी (MS Dhoni) और ड्वेन प्रिटोरियस मौजूद थे। मुंबई की ओर से अंतिम ओवर जयदेव उनाटकट करने आए। आखिरी ओवर की हर गेंद पर क्या हुआ, पहले ये जान लीजिए…

– 19.1: ओवर की पहली ही गेंद पर उनादकट ने प्रिटोरियस को LBW आउट किया। ये विकेट मुंबई को DRS पर मिला। अब ड्वेन ब्रावो बैटिंग के लिए आए।

– 19.2: दूसरी गेंद पर ब्रावो ने डीप स्‍क्‍वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल निकाला।

– 19.3: अब धोनी स्ट्राइक पर थे… तीसरी गेंद पर उन्होंने साइट स्‍क्रीन की ओर कमाल का सिक्स लगाकर मुकाबले में जान फूंक दी।

– 19.4: चौथी गेंद पर एमएस ने शॉर्ट फाइन लेग पर चौका लगाया।

– 19.5: 5वीं गेंद उनादकट ने मिडिल स्टंप पर यॉर्कर डाली, जिस पर माही ने डीप स्‍क्‍वायर लेग की ओर फ्लिक किया तेजी से दौड़कर 2 रन चुराए। अब चेन्नई को 1 गेंद पर 4 रन चाहिए थे।

– 19.6: आखिरी गेंद पर धोनी ने डीप स्‍क्‍वायर लेग पर चौका लगाकर CSK को यादगार जीत दिलाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here