Home Cricket Ipl IPL 2022 : 9 टीमों के कप्तान तैयार, RCB को है इंतजार

IPL 2022 : 9 टीमों के कप्तान तैयार, RCB को है इंतजार

0

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 15वें सीजन का आगाज 26 मार्च से होना है और IPL 2022 में 10 टीमें भाग लेंगी। इनमें से 9 टीमों के कप्तान का ऐलान हो चुका है। अब सिर्फ एक फ्रेंचाइजी को अपने कप्तान का ऐलान करना बाकी है। सोमवार को पंजाब किंग्स ने भी अपनी टीम के कप्तान की घोषणा कर दी है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)को अपने कप्तान का ऐलान करना बाकी है।

Womens World Cup 2022 में खेलने के लिए स्मृति मंधाना फिट

9 में से 8 भारतीय और एक विदेशी खिलाड़ी कप्तान

IPL के इस सीजन में अभी तक सिर्फ एक ही विदेशी कप्तान देखने को मिला है। सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने टीम के कप्तान के रूप में केन विलियमसन को रिटेन किया था। इनके अलावा कोई भी विदेशी कप्तानी आईपीएल की फ्रेंचाइजी का नहीं है। इतना ही नहीं, ज्यादातर फ्रेंचाइजियों के कप्तान भारतीय टीम के शीर्ष खिलाड़ी हैं, जो लगातार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट भारतीय टीम के लिए खेलते चले आ रहे हैं।

Football World Cup में झंडे और राष्ट्रगान का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा रूस

मुंबई इंडियंस के रोहित तो राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू 

गौरतलब है कि,IPL की सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा हैं, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी के हाथ में है। दिल्ली कैपिटल्स (DC) की कमान फिर से रिषभ पंत को सौंपी गई है, जबकि राजस्थान रॉयल्स (RR) ने फिर से संजू सैमसन पर भरोसा जताया है। SRH के कप्तान केन विलियमसन होंगे। इसका फैसला रिटेंशन के दौरान ही हो चुका था।

PSL खिताब जीतकर Shaheen Afridi ने बनाया विश्व​ रिकॉर्ड

RCB को अपने कप्तान का ऐलान करना बाकी

इसके अलावा IPL 2022 के मेगा ऑक्शन के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स ने अपनी टीम की कमान केएल राहुल को सौंपी, जबकि गुजरात टाइटन्स ने हार्दिक पांड्या को कप्तानी की जिम्मेदारी दी। इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने श्रेयस अय्यर को आईपीएल ऑक्शन में खरीदा था और उन्हें हाल ही में टीम का कप्तान नियुक्त किया था। वहीं, अब पंजाब किंग्स (PBKS) ने मयंक अग्रवाल को कप्तान बनाया है। अब सिर्फ RCB को अपने कप्तान की घोषणा करनी है, जिसकी दौड़ में ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डुप्लेसिस हैं।

IPL 2022 के कप्तानों के नाम 

चेन्नई सुपर किंग्स(CSK) – एमएस धोनी
मुंबई इंडियंस (MI) – रोहित शर्मा
दिल्ली कैपिटल्स (DC)- रिषभ पंत
कोलकाता नाइट राइडर्स(KKR) – श्रेयस अय्यर
राजस्थान रॉयल्स (RR)- संजू सैमसन
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)- केन विलियमसन
लखनऊ सुपर जाएंट्स – केएल राहुल
गुजरात टाइटन्स (GT)- हार्दिक पांड्या
पंजाब किंग्स (PBKS)- मयंक अग्रवाल
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर(RCB) – ऐलान होना बाकी

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version