Home Cricket Ipl IPL 2022 Auction: खेल मंत्री का IPL में वापसी का सपना रह...

IPL 2022 Auction: खेल मंत्री का IPL में वापसी का सपना रह गया अधूरा

0

नई दिल्ली। आईपीएल 2022 ऑक्‍शन (IPL Auction 2022) में 15 देश के 600 खिलाड़ी उतरे थे, जिसमें से कुल 204 खिलाड़ियों को खरीदा गया। इस नीलामी में कुछ खिलाड़ियों पर तो उम्‍मीद से भी ज्‍यादा धन वर्षा हुई। जहां इस दौरान कई अनकैप्‍ड खिलाड़ियों पर जमकर बोली लगी, वहीं खेल मंत्री को कोई खरीदार ही नहीं मिला।  आईपीएल में फिर से वापसी की उनका सपना अधूरा ही रह गया. पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री और पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) को उम्‍मीद थी कि इस बार वो आईपीएल में वापसी कर लेंगे, लेकिन उनकी यह आशा अधुरी ही रह गई।

IPL Auction के इतिहास में सबसे महंगे भारतीय विकेटकीपर बने ईशान किशन

मनोज तिवारी ने अपनी बेस प्राइस रखी थी 50 लाख रुपए

IPL Auction 2022 के लिए खेल मंत्री मनोज तिवारी ने अपनी बेस प्राइस भी 50 लाख रुपए रखा थी,  फिर भी उन्‍हें कोई घर नहीं मिला। दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स, कोलकाता नाइट राइडर्स, राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्‍स की तरफ से खेल चुके मनोज तिवारी ने 2008 में भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्‍यू किया था।

IPL Mega Auction: इस बड़ी घटना के कारण बीच में रोकनी पड़ी नीलामी

नाम पर नहीं लगी बोली

खेल मंत्री मनोज तिवारी ने आखिरी इंटरनेशनल मैच 2015 में खेला था। 12 वनडे में 287 रन और 5 विकेट लेने वाले मनोज महज 3 ही टी20 इंटरनेशनल मैच खेल पाए थे। IPL Auction 2022 के दौरान तो पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी के नाम पर बोली ही नहीं लगी।

IPL Auction 2022: राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलेंगे R Ashwin और बोल्ट

राजनीतिक पिच पर डेब्यू के बाद क्रिकेट करियर लगभग खत्म 

इससे इतना तो साफ हो गया है कि राजनीतिक पिच पर डेब्‍यू करने के बाद उनका क्रिकेट करियर लगभग खत्‍म हो चुका है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने तृणमूल कांग्रेंस की टिकट पर हावड़ा के शिबपुर सीट से चुनाव लड़ा था और भारी मतों में जीत हासिल की थी। हालांकि वे बंगाल के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेल रहे हैं। पिछले साल वो सैयद मुश्‍ताक अली ट्रॉफी में नजर आए थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version