Home Cricket Ipl IPL 2022 : गुजरात टाइटंस को जोरदार झटका, Jason Roy ने छोड़ी...

IPL 2022 : गुजरात टाइटंस को जोरदार झटका, Jason Roy ने छोड़ी टीम 

0

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 15वेंं सीजन से इंग्लैंड के ओपनर जेसन रॉय (Jason Roy) ने अपना नाम वापस ले लिया है। जेसन रॉय का आईपीएल 2022 से बाहर होना हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम गुजरात टाइटन्स के लिए एक बड़ा झटका है। जेसन रॉय ने लंबे समय तक बायो बबल में नहीं रहने के कारण यह फैसला लिया है। उन्होंने इसकी जानकारी पिछले सप्ताह फ्रेंचाइजी को दे दी थी।

Tennis : Elina Svitolina ने रूसी खिलाड़ी के खिलाफ खेलने से किया इनकार

गुजरात ने Jason Roy को 2 करोड़ में खरीदा था 

गुजरात ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है। गुजरात ने IPL 2022 ऑक्शन में जेसन रॉय को दो करोड़ की बेस प्राइस पर अपने साथ लिया था। यह दूसरी बार है जब जेसन रॉय ने आईपीएल से नाम वापस लिया है। 2022 में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें डेढ़ करोड़ रुपये की बेस प्राइस पर चुना था लेकिन पर्सनल वजहों का हवाला देते हुए वे हट गए थे।

Winter Paralympics : यूक्रेन के 20 पैरालंपिक एथलीट नहीं पहुंचे बीजिंग

इन तीन खिलाड़ियों में से कर सकती है डील 

गुजरात टाइटन्स IPL 2022 में Jason Roy  के स्थान पर ऑस्ट्रेलियाई ओपनर आरोन फिंच, क्रिस लिन और वेस्टइंडीज के ओपनर ब्रैंडन किंग के साथ डील कर सकती है। अच्छी बात ये है कि ये तीनों ही खिलाड़ी आईपीएल 2022 के पूरे सीजन में उपलब्ध रह सकते हैं। हालांकि, आरोन फिंच के साथ यदि टीम जाती है तो वे कुछ मैच मिस करेंगे, क्योंकि उनका पाकिस्तान का दौरा 5 अप्रैल तक चलने वाला है। ऐसे में गुजरात की टीम इस बारे में भी सोचना पसंद करेगी।

IOC का बड़ा फैसला,रूस और बेलारूस के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय इवेंट से होंगे बाहर

आज हो सकता है शेड्यूल का ऐलान 

IPL 2022 की शुरुआत 26 मार्च से होगी और टूर्नामेंट का फाइनल 29 मई को खेला जाएगा। लीग स्टेज के सभी 70 मुकाबले महाराष्ट्र में खेले जाएंगे। 55 मैच मुंबई और 15 पुणे में होंगे। आज आईपीएल के पूरे शेड्यूल का ऐलान हो सकता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version