Home Cricket Ipl IPL 2021: KKR का ये खिलाड़ी IPL से हुआ बाहर, भारत वापस...

IPL 2021: KKR का ये खिलाड़ी IPL से हुआ बाहर, भारत वापस लौटा

0
IPL 2021 KKR Spinner Kuldeep Yadav out of IPL, returned to India latest sports news

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) में शानदार प्रदर्शन कर रही कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को एक जोरदार झटका लगा है। टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव 14वें सीजन के दूसरे चरण से बाहर हो गए हैं और वह यूएई से स्वदेश लौट आए हैं। कुलदीप घुटने की चोट की वजह से IPL 2021 से बाहर हुए हैं। स्वदेश लौटने के बाद वह मुंबई पहुंचे, जहां उनके घुटने की सफल सर्जरी हुई है। कलाई के स्पिनर कुलदीप के अब करीब छह महीने तक मैदान के दूर रह सकते हैं।

Women’s Big Bash League: इस टीम की ओर से खेलेंगी स्मृति और दीप्ति

अब तक प्लेइंग इलेवन में शामिल ​नहीं किए गए थे कुलदीप

कुलदीप जुलाई में श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम का हिस्सा थे और ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि वह IPL 2021 में कोलकाता की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं। लेकिन इयोन मोर्गन की कप्तानी वाली टीम ने उन्हें अबतक प्लेइंग इलेवन में शामिल ​नहीं किया था। कुलदीप ने कुछ दिन पहले केकेआर की टीम में नहीं चुने जाने पर टीम मैनजमेंट और कप्तान मोर्गन पर सवाल उठाए थे।

T20 World Cup में यह हो सकता है Team India का ठिकाना, 2 अक्टूबर को दुबई पहुंचेगा सपोर्ट स्टाफ

इसलिए भेजा भारत 

कुलदीप को अब लंबी रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजरना होगा। IPL टीमों से जुड़े मामलों की जानकारी रखने वाले BCCI के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, ‘ हां, हमें जानकारी मिली है कि यूएई में अभ्यास सत्र के दौरान कुलदीप को घुटने में गंभीर चोट लगी है। संभवत: फील्डिंग के दौरान उसका घुटना मुड़ गया और उस समय चोट गंभीर थी। इसकी कोई संभावना नहीं थी कि वह IPLमें आगे हिस्सा ले पाएंगे और इसलिए उन्हें वापस भारत भेज दिया गया।’

IPL 2021: MS Dhoni ने अपने नाम किया यह रिकॉर्ड, इस खिलाड़ी को पीछे छोड़ा 

काफी समय लग सकता है कुलदीप को 

ऐसी खबरें है कि कुलदीप की हाल में मुंबई में सर्जरी हुई है और उन्हें वापसी से पहले चार से छह महीने का समय लग सकता है। मामले की जानकारी रखने वाले एक अन्य सूत्र ने कहा, ‘ घुटने की चोट आम तौर पर गंभीर होती हैं। सबसे पहले काम शुरू करना, NCA में फिजियोथेरेपी के साथ मजबूती हासिल करना, इसके बाद हल्का अभ्यास और फिर नेट सत्र, यह पूरी प्रक्रिया काफी लंबी है।’

चौथे स्थान पर है KKR

कुलदीप ने सोमवार को ही ट्विटर पर अपनी और कोलकाता नाइट राइडर्स के मुख्य कोच ब्रैंडन मैकुलम की तस्वीर पोस्ट की है जिनका कि जन्मदिन है। इस बारे में सूत्र ने कहा, ‘ यह पुरानी तस्वीर होगी। कुलदीप भारत वापस आ चुका है। यदि मैं गलत नहीं हूं तो उसकी सर्जरी हो चुकी है।’ कुलदीप ने भारत के लिए सात टेस्ट, 65 वनडे और 23 टी20 मुकाबलों में कुल 174 विकेट चटकाए हैं। कोलकाता की टीम इस समय 10 मैचों में 4 जीत के साथ 8 अंक लेकर IPL 2021 के प्वाइंट टेबल में चौथे नंबर पर है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version