Home Cricket Ipl IPL 2021: मुंबई पहुंचे दिल्ली कैपिटल्स के ये तेज गेंदबाज, लेकिन नहीं...

IPL 2021: मुंबई पहुंचे दिल्ली कैपिटल्स के ये तेज गेंदबाज, लेकिन नहीं खेल पाएंगे पहला मैच

0

नई दिल्ली। IPL 2021 की शुरुआत 9 अप्रैल से होगी। IPLके 14वें सीजन को लेकर हर फ्रैंचाइजी की टीम तैयारियों में जुटी हुई है। वहीं खिलाड़ी अपनी-अपनी टीम से जुड़ रहे हैं। IPL फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा और एनरिच नोर्ट्जे मंगलवार को मुंबई पहुंच गए। लेकिन ये दोनों खिलाड़ी सात दिन के क्वारैंटाइन के कारण चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ शनिवार को IPLका पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। ।

RCB के इस खिलाड़ी को कोरोना, इस प्लेयर को मिल सकता है IPL में मौका

पंत करेंगे दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी 

दक्षिण अफ्रीका के इन दोनों फास्ट बॉलर्स को दिल्ली कैपिटल्स की टीम में बनाए रखा है। क्योंकि IPL 2020 यानी13वें सीजन में दिल्ली को फाइनल में पहुंचाने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। टीम ने एक बयान में कहा, ‘दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा और एनरिच नोर्ट्जे मंगलवार को मुंबई में टीम के होटल में पहुंच गए। वे एक सप्ताह क्वारैंटाइन पर रहेंगे।’ दिल्ली कैपिटल्स के रेग्यूलर कप्तान श्रेयस अय्यर के चोट लगने के कारण आइपीएल से बाहर हो गए हैं। इस वजह से इस बार दिल्ली कैपिटलस की कप्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत करेंगे।

IPL 2021: वानखेड़े स्टेडियम के 3 सदस्य और निकले कोरोना संक्रमित 

IPL 2020 में फाइनल में पहुंची थी दिल्ली कैपिटल्स

IPL का 13वां सीजन दिल्ली कैपिल्स के लिए काफी अच्छा रहा था। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम IPL के इतिहास में पहली बार फाइनल में पहुंची थी। लेकिन मुंबई इंडियंस ने टीम के पहले आइपीएल खिताब को जीतने की आशाओं पर पानी फेर दिया था। टीम ने प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई थी। जहां टीम को पहले क्वॉलीफायर मैच में मुंबई के हाथों 57 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। इसके बाद टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को दूसरे क्वॉलीफायर में शिकस्त देकर फाइनल में पहुंची थी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version