IPL 2021: क्वारैंटीन में रोहित शर्मा ने शुरू की ट्रेनिंग, रविवार को होगी MI और CSK में भिड़ंत

0
548

नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा IPL 2021 के दूसरे चरण से पहले अनिवार्य छह दिनों के क्वारैंटीन में हैं। पृथकवास के दौरान ही उन्होंने अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है। आईपीएल के दूसरे सत्र की शुरुआत होने में सिर्फ पांच दिन बचे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे चरण का पहला मुकाबला 19 सितंबर को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला दुबई में होगा।

IPL से जुड़ेंगी दो नई टीमें, 17 अक्टूबर को होगा ऑक्शन 

चार्टर प्लाइट से अबू धाबी पहुंचे थे मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी 

भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में खेले जाने वाले टेस्ट मैच के रद्द होने के बाद शनिवार सुबह मैनचेस्टर से अबू धाबी के लिए एक चार्टर फ्लाइट में कप्तान रोहित, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव ने अपने परिवारों के साथ उड़ान भरी थी। ये तीनों खिलाड़ी इन दिनों निर्धारित छह दिनों के क्वारैंटीन में हैं। क्वारैंटाइन करने के बाद यह खिलाड़ी बाकी टीम के जुड़ जाएंगे।

ICC Women’s ODI Rankings: भारतीय कप्तान मिताली राज शीर्ष पर कायम

रोहित शर्मा ने शुरू की ट्रेनिंग

मंगलवार को मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से फोटो शेयर की। इस तस्वीर में रोहित शर्मा क्वारैंटीन में रहते हुए टेनिंग करते नजर आ रहे हैं। इस साल पहले सत्र में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा और उसने सात में से चार मैच जीते। फिलहाल अंक तालिका में मुंबई पांचवें स्थान पर है। रोहित का मकसद टीम के अंतिम चार में पहुंचाने का होगा।

IPL 2021 के दूसरे चरण से पहले इन 6 टीमों ने बदले अपने खिलाड़ी

कोरोना की वजह से स्थगित हुआ था IPL2021

IPL 2021 के पहले चरण को मई में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण बीच में स्थगित करना पड़ा था। क्योंकि उस समय कई खिलाड़ी भी इसकी जद में आ गए थे। जिसके बाद BCCI ने शेष सत्र का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में कराने का फैसला किया। आईपीएल के दूसरे चरण की शुरुआत 19 सितंबर से होने जा रही है जिसका पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here