Home Cricket Ipl IPL 2021: रिषभ पंत की इन रिकॉर्ड्स पर रहेगी नजर

IPL 2021: रिषभ पंत की इन रिकॉर्ड्स पर रहेगी नजर

0

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL के14वें सीजन का आगाज 9 अप्रैल से होगा। IPL 2021 दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत के लिए महत्वपूर्ण है। क्योंकि इस बार पंत को टीम की कमान भी सौंपी गई है। पंत ने IPL के 13वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स को टूर्नामेंट के फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। इस बार वे कुछ रिकॉर्ड भी अपने नाम करने के उद्देश्य से मैदान में उतरेंगे।

IPL 2021: RCB का एक और खिलाड़ी कोरोना संक्रमित

अभी फॉम में चल रहे हैं रिषभ

रिषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के लिए पिछले पांच साल से IPL खेल रहे हैं। अभी वे शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। पिछले सीजन में फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस ने शिकस्त दी थी। हाल ही में रिषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई क्रिकेट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया। उनके शानदार प्रदर्शन के चलते भारत ने टेस्ट सीरीज में सफलता हासिल की।

Sardegna Open : पहले दौर में हारकर Sumit Nagal हुए बाहर

पंत अवसर को भुनाने में कामयाब 

टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद पंत को सीमित ओवर की क्रिकेट में टीम इंडिया में अवसर दिया गया। एक समय सीमित ओवर से बाहर हो चुके पंत इस अवसर को भुनाने में कामयाब रहे।उन्होंने सीमित ओवरों की क्रिकेट में भी भारतीय टीम में अपना स्थान पक्का कर लिया। उन्हें एमएस धोनी का रिप्लेसमेंट माना जा रहा है। अब पंत की छवि मैच विजेता की बन गई है।

हिमा दास और दुती चंद World Athletics रिले टीम में 

IPL2021 में खास रिकॉर्ड बना सकते हैं पंत 

इस बार IPL के 14वें सीजन में जब वह खेलने के लिए मैदान में उतरेंगे तो मैच विजेता के रूप में दिल्ली कैपिटल्स को पहला खिताब दिलाने की पूरजोर कोशिश करेंगे। इसके अलावा पंत IPL 2021 में कई नए रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकते हैं।पंत ओवर ऑल टी-20 क्रिकेट में 300 चौके पूरे करने से सिर्फ 25 चौके दूर हैं। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इस सत्र में वह इसे आसानी से हासिल कर लेंगे।

इन पर भी रहेगी नजर

इसके अलावा पंत को IPL में 200 चौके पूरे करने के लिए17 चौकों की दरकार है। वीरेंद्र सहवाग ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे अधिक 266 चौके जमाए हैं। मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह एक ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने पंत को IPL में 4 या उससे अधिक बार आउट किया है। बुमराह पंत को अब तक 5 बार आउट कर चुके हैं। पंत बाएं हाथ के स्पिन के खिलाफ हमेशा संघर्ष करते हैं। इन गेंदबाजों के खिलाफ IPL में पंत का औसत 17.5 है। ये रन उन्होंने 116.7 के स्ट्राइक रेट के साथ बनाए हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version