IPL 2021: राजस्थान हारा लेकिन टॉप पर पहुंचे Sanju Samson

0
1112
IPL 2021 Rajasthan Royals lose but Sanju Samson Became top scorer get orange cap

नई दिल्ली। IPL 2021 के दूसरे फेज के एक अहम मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हरा दिया। एक तरफ तो राजस्थान को इस हार से पाइंट टेबल में नुकसान हुआ है। वहीं दूसरी तरफ राजस्थान के लिए 82 रनों की पारी खेलकर कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) ने आईपीएल में एक अहम पड़ाव हांसिल कर लिया है। संजू सैमसन ने आईपीएल में अपने 3 हजार रन पूरे कर लिए हैं। इस पारी के साथ ही राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन एक बार फिर आईपीएल में टॉप पर पहुंच गए हैं।

इस मामले में विराट कोहली और धोनी से भी आगे हैं Mithali Raj

दरअसल, अभी तक IPL 2021 में सर्वाधिक रन के मामले में शिखर धवन सबसे आगे थे। लेकिन हैदराबाद के खिलाफ 82 रनों की पारी की बदौलत संजू सैमसन अब इस सूची में धवन से आगे निकल गए हैं। Sanju Samson ने अपनी 82 रनों की पारी में 3 छक्के भी लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट करीब 144 का रहा। आईपीएल 2021 में अब संजू सैमसन के 433 रन हो गए हैं। जबकि शिखर धवन 430 रनों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। इस सूची में 401 रनों के साथ केएल राहुल तीसरे और डुप्लेसिस चौथे नंबर पर हैं। उनके 401 रन हैं।

IPL 2021: KKR का ये खिलाड़ी IPL से हुआ बाहर, भारत वापस लौटा

IPL 2021 में अब तक के टॉप स्कोरर

433 – Sanju Samson

430 – शिखर धवन

401 – केएल राहुल

394 – फाफ डुप्लेसिस

362 – रितुराज गायकवाड़

World Heart Day: साइकिल मैराथन में डॉक्टर्स देंगे फिटनेस का संदेश, आयोजन 29 को

आखिरी पांच पारियों में Sanju Samson के सर्वाधिक रन

आइपीएल के इस सीजन की आखिरी पांच पारियों में Sanju Samson सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं और उनका आंकड़ा 266 पर पहुंच गया है। उन्होंने रितुराज गायकवाड़ को पीछे छोड़ा जिनके नाम पर आखिरी पांच पारियों में 265 रन दर्ज है। वहीं 240 रन के साथ केएल राहुल तीसरे स्थान पर हैं।

266 रन- संजू सैमसन

265 रन- रितुराज गायकवाड़

240 रन- केएल राहुल

227 रन- मयंक अग्रवाल

227 रन- जोस बटलर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here