IPL 2021: मुंबई और राजस्थान में भिड़ंत आज, जो टीम हारी जाएगी घर

0
855
IPL 2021 MI vs RR Mumbai indians vs Rajasthan Royals clash today, Do or DIe situation for both teams match analysis

शारजाह। IPL 2021 में आज एक और करो या मरो की स्थिति का मुकबाला होने जा रहा है। राजस्थान रॉयल्स की टीम मुंबई के खिलाफ मैदान में उतरेगी। पॉइंट टेबल में इस समय राजस्थान 12 मैचों में 10 अंकों के साथ छठे स्थान पर है तो मुंबई इतने ही मैचों में समान अंक के बावजूद खराब रन औसत के कारण 7वें स्थान पर है। दोनों ही टीमों को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए आज का मैच हर हाल में जीतना ही होगा। जो टीम आज का मैच हारेगी, उसकी घर वापसी हो जाएगी।

पांच बार की चैंपियन मुंबई खिताबी हैट्रिक का लक्ष्य लेकर IPL 2021 में उतरी थी, लेकिन बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के कारण टीम को नुकसान उठाना पड़ा। टूर्नामेंट के 14 साल के इतिहास में अब तक कोई भी टीम खिताबी हैट्रिक नहीं बना पाई है। खिताबी हैट्रिक से टीम की बढ़ती दूरियों की निराशा कप्तान रोहित शर्मा के चेहरे पर स्पष्ट देखी जा सकती है जिससे यह भी पता चल जाता है कि मुंबई की टीम अभी किस मनोदशा से गुजर रही है। ऐसी परिस्थितियों में उसे राजस्थान रायल्स की टीम का सामना करना है, जो मुंबई के रहने वाले दो खिलाड़ियों यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे की धमाकेदार पारियों से चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) को हराने के बाद इस मैच में उतरेगी।

IPL 2021: इस जंग में दिल्ली ने मारी बाजी, पीछे रह गई धोनी की CSK

IPL 2021: क्या है राजस्थान टीम की स्थिति?

राजस्थान टीम के 12 मैचों में 10 अंक हैं। टीम ने अब तक पांच मैच जीते हैं और सात में हार मिली है। राजस्थान से ऊपर केकेआर (13 मैच में 12 अंक) और पंजाब किंग्स (13 मैच में 10 अंक) है। पंजाब का नेट रन रेट राजस्थान से बेहतर है। मुंबई की टीम के 12 मैचों में 10 अंक हैं और नेट रन रेट राजस्थान से कम है। आरआर को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अगले दोनों मुकाबले जीतने होंगे। अगर टीम ऐसा कर पाती है, तो प्लेऑफ में जगह पक्की हो जाएगी। इसके लिए उसे किसी टीम पर निर्भर नहीं रहना होगा और न ही नेट रन रेट का कोई चक्कर पड़ेगा।

Vinoo Mankad Trophy 2021: नॉकआउट में पहुंची राजस्थान, गोवा को 156 रनों से पीटा

राजस्थान के दोनों मैच जीतने पर 14 अंक हो जाएंगे और साथ ही एमआई और केकेआर एक-एक मैच हार जाएगी। इस स्थिति में मुंबई और कोलकाता के 12 अंक ही रह जाएंगे। पंजाब अगर अगला मैच जीतती भी है, तो उसके 12 अंक ही हो पाएंगे। राजस्थान ज्यादा अंकों के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई होगी। राजस्थान के मुंबई के खिलाफ मैच हारने पर, उनके फैंस को दुआ करनी होगी कि कोलकाता और मुंबई अपना अगला मैच बड़े अंतर से हारे। फैंस को यह भी मनाना होगा कि पंजाब अपना अगला मैच हार जाए।

मुंबई और राजस्थान रॉयल्स का समीकरण एक ही तरह का है। दोनों ही टीमों का नेट रन-रेट IPL 2021 में बहुत ही खराब है। मुंबई को भी अपने आखिरी दोनों मैच जीतने होंगे। वहीं, अगर कोलकाता राजस्थान को हरा देती है, तो उसके 14 पॉइंट्स हो जाते हैं। ऐसे में मुंबई को दोनों मैच 200 रनों के अंतर से जीतना होगा। तभी रोहित की आर्मी प्ले-ऑफ में जगह बना सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here