IPL 2021: Ishan Kishan ने 16 गेंद में फिफ्टी जड़कर बना दिया ये रिकॉर्ड

0
564

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL2021) के 55 मुकाबले में मुंबई इंडियंस के ओपनर इशान किशन (Ishan Kishan) ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ महज 16 गेंदों में फिफ्टी मारकर नया रिकॉर्ड बना दिया। मुंबई इंडियंस की ओर से बनाया गया यह किसी भी बल्लेबाज का सबसे तेज अर्धशतक है।

T20 World Cup की 15 सदस्यीय टीम में परिवर्तन तय ! ये करेंगे फैसला

Ishan Kishan ने खेली तूफानी पारी 

IPL2021 में शुक्रवार को रोहित शर्मा ने हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। कप्तान के साथ बल्लेबाजी करने उतरे किशन ने पहली गेंद से ही बड़े शाट लगाने शुरू कर दिए। 16 गेंद पर 8 चौके और 2 छक्के जमाते हुए उन्होंने अपने पचास रन पूरे किए। अहम मुकाबले में इस युवा के बल्ले से धमाकेदार पारी निकली। 32 गेंद पर 11 चौके और 4 छक्के जमाते हुए किशन ने 84 रन की तूफानी पारी खेल डाली।

World Shooting Championship: भारत ने जीता10वां गोल्ड मेडल 

Ishan Kishan ने बनाए ये रिकॉर्ड

Ishan Kishan ने एक ही पारी के कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा लिए। उन्होंने अपनी टीम की तरफ से सबसे तेज पचास रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया। यूएई में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज भी वह बन गए। इससे पहले पिछले सीजन में निकोलस पूरन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ही 17 गेंद पर पचास रन बनाए थे। इसी के साथ IPL के इतिहास में अब वह सबसे तेज पचास रन बनाने वाले संयुक्त रूप से तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

भारत की फंडिंग से चलता है PAK क्रिकेट-PCB चीफ रमीज राजा

IPL इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी 

IPL टूर्नामेंट में सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकार्ड पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल के नाम पर दर्ज है। साल 2018 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ महज 14 गेंद पर उन्होंने यह कमाल किया था। 2014 में यूसुफ पठान ने हैदराबाद के खिलाफ 15 गेंद पर हाफ सेंचुरी जमाई थी। इशान इस पारी के साथ सुनील नरेन और सुरेश रैना के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर आ गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here