Home Cricket Ipl IPL 2021: एबी डीविलियर्स ने बनाया ये रिकॉर्ड

IPL 2021: एबी डीविलियर्स ने बनाया ये रिकॉर्ड

0

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन के 52वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को चार रन से मात दे दी। इस मैच में एबी डीविलियर्स ने एक खास उपलब्धि हासिल की। इस मैच में डीविलियर्स ने एक छक्का लगाया। ऐसा करते ही वे IPLमें 250 या इससे ज्यादा छक्के लगाने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए।

IPL 2021: कोलकाता और राजस्थान में टक्कर आज, ऐसी हो सकती हैं दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

डीविलियर्स के नाम IPL में 250 छक्के

बात दें कि डीविलियर्स के नाम IPL में 250 छक्के दर्ज हैं। इससे ज्यादा छक्के लीग में सिर्फ पंजाब किंग्स (PBKS) के क्रिस गेल ही लगा सके हैं। डीविलियर्स ने आईपीएल में 182 मैच में 40.03 की औसत से 5125 रन बनाए हैं। उनके नाम तीन शतक और 40 अर्धशतक हैं। क्रिस गेल के नाम 142 मैचों में 39.72 की औसत से 4965 रन हैं। उन्होंने लीग में 357 छक्के लगाए हैं।

IPL 2021: सैम कुर्रन की जगह CSK ने इस ऑलराउंडर को किया टीम में शामिल 

IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वालों की सूची में क्रिस गेल टॉप पर है। उन्होंने आइपीएल में 357 छक्के जमाए हैं। इसके बाद  एबी डीविलियर्स 250 छक्के जड़कर दूसरे स्थान पर है। जबकि 227 छक्के लगाकर
रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर काबिज है। इसके बाद एमएस धोनी 218 छक्कों के साथ चौथे और कीरोन पोलार्ड 214 छक्कों को साथ पांचवें स्थान पर है।

IPL 2021 : Harshal Patel ने तोड़ा जसप्रीत बुमराह का ये रिकॉर्ड 

इस मामले में डीविलियर्स छठे स्थान पर 

37 साल के एबी डीविलियर्स छक्कों की सूची में रोहित शर्मा, एमएस धोनी, कीरोन पोलार्ड और विराट कोहली से ऊपर हैं। हालांकि, दूसरे फेज में उनका बल्ला कुछ खास नहीं चला है। पिछली छह पारियों में उन्होंने 0, 12, 11, 4*, 23 और 19* रन बनाए हैं। ओवरऑल टी-20 में डीविलियर्स ने 400 से ज्यादा छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में वह छठे स्थान पर हैं।

ओवरऑल टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के

क्रिस गेल: 1042 छक्के
कीरोन पोलार्ड: 758 छक्के
आंद्रे रसेल: 510 छक्के
ब्रैंडन मैकुलम: 485 छक्के
शेन वॉटसन: 467 छक्के
एबी डीविलियर्स: 435 छक्के
रोहित शर्मा: 400 छक्के

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version