Home Cricket Ipl IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारत...

IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के इस खिलाड़ी के नाम

0

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL के अब तक हुए13 सीजन में विराट कोहली सबसे सफल बल्लेबाज हैं। इस बात की गवाही IPL के उनके आंकड़े देते हैं। वो इस लीग में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। साथ ही एक सीजन में सबसे ज्यादा रन और सबसे अधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड भी विराट कोहली के नाम दर्ज है। विराट कोहली ने एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का कारनामा वर्ष 2016 में किया था। उन्होंने इस सीजन में 4 शतक भी जड़े थे।

जानिए अब तक IPLमें किसने की सबसे ज्यादा छक्कों की बारिश

2016 में विराट ने मचाया धमाल 

2016 में IPL में विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया था। इस सीजन में उनके बल्ले ने मशीन की तरह रन उगले। इस सत्र में बनाए गए रनों का एक रिकॉर्ड बन गया। इस सीजन में विराट ने 16 मैचों में 152.03 की स्ट्राइक रेट और 81.08 की औसत से कुल 973 रन ठोके थे। इस सीजन में उन्होंने 4 शानदार शतकीय पारी भी खेली थी। IPL के किसी एक सीजन में इससे ज्यादा रन विराट से पहले और उनके बाद अब तक किसी अन्य बल्लेबाज ने नहीं बनाए।

भारतीय Hockey टीम ने अर्जेंटीना के साथ खेला ड्रॉ

विराट 6 हजार रन से कुछ ही दूर

विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL में अब तक सबसे ज्यादा 5878 रन बनाए हैं। साथ ही इनके नाम पर इस लीग में पांच शतक भी दर्ज हैं। विराट कोहली आइपीएल में 6 हजार रन पूरे करने से भी थोड़े से ही पीछे हैं। अब कोहली का अगला टारगेट यही होगा।

IPL में सर्वाधिक बोल्ड करने का रिकॉर्ड MI के इस गेंदबाज के नाम

रनों के मामले में डेविड वार्नर दूसरे पायदान पर 

IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर डेविड वार्नर हैं, उन्होंने वर्ष 2016 में ही 848 रन बनाए थे। उनके अलावा इस मामले में तीसरे नंबर पर केन विलियमसन हैं, जिन्होंने 2018 सीजन में 735 रन बनाए थे। क्रिस गेल इस सूची में चौथे पायदान पर हैं और उन्होंने 2012 में 733 रन बनाए थे, उनके साथ ही चौथे नंबर पर माइकल हसी भी हैं, जिन्होंने 2013 में इतने ही यानी 733 रन बनाए थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version