Home Cricket Ipl IPL 2022 Mega Auction में इन स्टार खिलाड़ियों को पिछली बार से आधी...

IPL 2022 Mega Auction में इन स्टार खिलाड़ियों को पिछली बार से आधी कीमत भी नहीं मिल पाई 

0

नई दिल्ली। आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction) में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। एक ओर जहां नए खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसा वहीं दूसरी और कई स्टार खिलाड़ियों को इस बार पिछली बार के ऑक्शन से आधा भी नहीं मिल पाया है। आइए जानते हैं ऐसे ही स्टार खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें पिछली बार से भी कम कीमत में खरीदा गया है।

SL vs AUS 2nd T20:  श्रीलंकाई टीम को लगा दोहरा झटका

विड वॉर्नर की सैलरी में पचास फीसदी कमी

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज विड वॉर्नर को को सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2022 Mega Auction से पहले रिलीज कर दिया था। उन्हें इस बार उनकी पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स ने 6.25 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा है। उन्हें पिछले साल सनराइजर्स हैदराबाद से 12.5 करोड़ रुपए सैलरी मिली थी. यानी उनकी सैलरी में भी 50 फीसदी की कटौती हो गई।

ICC Players of the Month : जनवरी के बेस्ट क्रिकेटर बने कीगन पीटरसन और हीटर नाइट

पैट कमिंस को पिछली बार से आधी कीमत पर खरीदा 

पैट कमिंस को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट कप्तान बनाया गया है। उन्हें IPL 2022 Mega Auction में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 7.75 करोड़ रुपए में खरीदा। जबकि पिछले सीजन तक वो आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे गेंदबाज थे। उन्हें केकेआर ने ही 15.5 करोड़ में खरीदा था। अब उनकी सैलरी आधी हो गई।

IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स ने खर्च किए 89.90 करोड़, अब ऐसी हो सकती बेस्ट प्लेइंग-11

10 गुना कम हुई कृष्णप्पा गौतम की सैलरी 

कृष्णप्पा गौतम को चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2021 में 9.25 करोड़ की मोटी कीमत देकर खरीदा था। वो तब सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने थे, लेकिन इस बार उनका बेस प्राइस 50 लाख था और उन्हें सिर्फ 90 लाख रुपए में लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा यानी पिछले बार जो ऑक्शन में पैसा मिला था, इस बार उससे 10 गुना कम कीमत मिली।

आर अश्विन को हुआ नुकसान 

भारतीय ऑफ स्पिनर आर अश्विन को आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने 5 करोड़ रुपए में खरीदा। उन्हें पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से 7.60 करोड़ रुपए सैलरी मिली थी।

इस तेज गेंदबाज के वेतन में 87 फीसदी गिरावट

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज राइली मेरेडिथ को आईपीएल 2021 में पंजाब किंग्स ने 8 करोड़ में खरीदा था। लेकिन इस बार नीलामी में यह गेंदबाज 1 करोड़ में बिका। मेरेडिथ को मुंबई इंडियंस ने अपने साथ जोड़ा। उनकी सैलरी में 87 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई।

नाथन कुल्टर नाइल की सैलरी में 3 करोड़ की कटौती 

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर नाथन कुल्टर नाइल को IPL 2022 Mega Auction के सबसे आखिरी दौर में खरीदा गया। राजस्थान रॉयल्स ने इस खिलाड़ी को 2 करोड़ रुपए में खरीदा। पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस ने इस गेंदबाज को 5 करोड़ दिए थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version