IPL को लेकर BCCI बना रहा प्लान B, तो फिर भारत में नहीं इस देश में होगा IPL

0
517

नई दिल्ली। देश दुनिया में कोरोना वायरस महामारी फिर से कहर ढा रही है। इससे संक्रमितों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। इस  कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए BCCI इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को लेकर प्लान B बना रहा है। जानकार सूत्रों के मुताबिक यदि अप्रैल तक कोरोना के केस इसी तरह बढ़ते रहे तो IPL-15 का आयोजन साउथ अफ्रीका या श्रीलंका में हो सकता है। भारत में कोरोना के बढ़ते केस की वजह से ही IPL के पिछले दो सीजन का आयोजन UAE में किया गया था। IPL 2021 का पहला हाफ भारत में तो वहीं, सीजन का दूसरा हाफ UAE में खेला गया था।

Asia Cup Hockey Tournament: सविता को टीम की कमान, भारत का पहला मुकाबला मलेशिया से

BCCI दूसरे देशों में तलाश रहा है विकल्प

टी-20 विश्वकप 2021 का आयोजन भी भारत में होना था, लेकिन कोरोना के कारण वर्ल्ड कप का मेजबान भी UAE को बनाया गया था। रिपोर्ट के अनुसार BCCI के अधिकारी ने कहा, ‘हम हर समय सिर्फ UAE के भरोसे नहीं बैठ सकते। हमें दूसरे विकल्प तलाशने होंगे। साउथ अफ्रीका और भारत के टाइम में जो फर्क है, वो भी खिलाड़ियों और क्रिकेट फैंस को काफी सूट करेगा।’

Pro kabaddi League 2021-22: आज दो मैच, बंगाल वॉरियर्स और तमिल थलाइवाज के बीच होगी टक्कर

इसीलिए हैं साउथ अफ्रीका पहली पसंद

साउथ अफ्रीका के समय से भारत 3 घंटा और 30 मिनट आगे है। अफ्रीका में शाम के 5 बजे पहली गेंद डाली जाती है, तो भारत में शाम के 8.30 बज रहे होंगे। इससे ब्रॉडकास्ट के टाइम पर भी फर्क नहीं पड़ेगा। BCCI के प्लान B में साउथ अफ्रीका का इसलिए सबसे आगे है। BCCI के अधिकारी के अनुसार अफ्रीका बोर्ड ने इंडिया A और साउथ अफ्रीका A के बीच सीरीज का शानदार ढंग से आयोजन किया था। पूरी सीरीज के दोरान एक भी कोरोना के केस नहीं आए थे। वहीं, जब से विराट कोहली की टीम अफ्रीका पहुंची है। अफ्रीकी बोर्ड ने उनके लिए सब कुछ व्यवस्थित किया है।

Australian Open 2022: नोवाक जोकोविक को मुख्य ड्रॉ में मिली जगह, केकमानोविच से होगा पहला मुकाबला

साल 2009 में भी साउथ अफ्रीक शिफ्ट किया गया था IPL

BCCI के अधिकारी के अनुसार जहां टीम दूसरे टेस्ट के लिए रुकी थी वह जगह कई एकड़ में फैली हुई थी। वहां एक तालाब भी था और इससे उन खिलाड़ियों के लिए चीजें आसान हो गईं जो पिछले कुछ सालों से कई विदेशी दौरों पर बायो बबल के कारण अपने कमरों तक ही सीमित थे। IPL को लोकसभा चुनाव के कारण 2009 में साउथ अफ्रीका शिफ्ट किया गया था।

श्रीलंका भी विकल्प

IPL के 13वें सीजन को जब कोरोना के कारण स्थगित किया गया था। तब इसके बाद क्रिकेट श्रीलंका (SLC) ने इस टूर्नामेंट की मेजबानी की पेशकश की थी। श्रीलंका ने हाल ही में लंका प्रीमियर लीग का आयोजन बहुत ही शानदार ढंग से किया था। ऐसे में BCCI के लिए श्रीलंका भी एक बेहतरीन विकल्प है। IPL 2022 में 8 नहीं 10 टीमें हिस्सा लेने वाली है। ये दोनों टीमें अहमदाबाद और लखनऊ की होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here