Home Cricket Ipl BCCI : IPL 2022 का टाइटल स्पॉन्सर Vivo नहीं Tata होगा

BCCI : IPL 2022 का टाइटल स्पॉन्सर Vivo नहीं Tata होगा

0

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL2022) का टाइटल स्पॉन्सर वीवो नहीं होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)  इसे टाटा के साथ बदल देगा। टाटा अगले साल आईपीएल का टाइटल स्पॉन्सर होगा। यह फैसला मंगलवार को आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल बैठक में लिया गया।

Ind vs SA 3rd Test LIVE : भारत को लगा दूसरा झटका, मयंक15 रन बनाकर OUT

लीग को अब टाटा IPLकहा जाएगा

गवर्निंग काउंसिल ने देश के सबसे बड़े कॉरपोरेट्स में से एक टाटा को टाइटल राइट्स ट्रांसफर करने के चीनी हैंडसेट कंपनी वीवो के अनुरोध को मंजूरी दे दी है। वीवो के पास लीग के साथ स्पॉन्सरशिप डील में कुछ साल बाकी हैं और इस दौरान टाटा मुख्य स्पॉन्सर बना रहेगा। लीग को अब टाटा IPLकहा जाएगा।

BCCI में Sachin Tendulkar को मिल सकती है बड़ी और अहम जिम्मेदारी

जीसी ने इसे मंजूरी दे दी

BCCI  के एक अधिकारी ने कहा, ‘वीवो से IPL प्रायोजन सौदे से बाहर निकलने का अनुरोध किया गया था और जीसी ने इसे मंजूरी दे दी है।’ बीसीसीआई टाइटल राइट्स के लिए उतनी ही फीस कमाता रहेगा।

Pro Kabaddi League 2021-22 :पटना पाइरेट्स के सामने यू मुंबा की चुनौती

VIVO और BCCI समय से पहले हो रहे हैं अलग 

इससे पहले भी वीवो ने साल 2020 में  भारत में चीन विरोधी भावना बढ़ने की वजह से आइपीएल स्पान्सरशिप के तौर पर अपना हाथ पीछे खींच लिया था। इसके बाद साल 2021 में फिर से वीवो ने मुख्य प्रायोजक के रूप में फिर से वापसी की थी। वहीं अब वीवो और आइपीएल का एसोसिएशन IPL2022 से ठीक पहले पूरी तरह से समाप्त होने के लिए तैयार है। VIVO और BCCI ने 2018 में आइपीएल के टाइटल स्पान्सरशिप के लिए 440 करोड़ रुपये का समझौता किया था। दोनों के बीच ये अनुबंध आइपीएल 2023 सीजन के बाद समाप्त होना था, लेकिन दोनों पक्ष समय से पहले अलग हो रहे हैं।

जारी रहेगी BCCI की कमाई 

भारत की कंपनी टाटा पहली बार आइपीएल के साथ जुड़ने जा रही है और उनका टाइटल प्रायोजक होगा। आइपीएल का 15वां सीजन अब टाटा आइपीएल के नाम से जाना जाएगा। अब बीसीसीआइ को टाइटल राइट्स के टाटा से भी वीवो जितना ही शुल्क मिलेगा। वहीं बीसीसीआइ देश में कोविड-19 मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए IPL2022 के पूरे सीजन को महाराष्ट्र में बायो-बबल वातावरण में आयोजित करने की योजना बना रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version