IPL 2021 खेल रहे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने बढ़ाया मदद का हाथ

1019
Advertisement

नई दिल्ली। IPL के 14वें सीजन (IPL 2021) में कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) की ओर से खेल रहे ऑस्ट्रेलिया के फास्ट बॉलर पैट कमिंस ने भारत में कोरोना के मुश्किल समय में मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। देश में इस समय ऑक्सीजन टैंक की कमी के कारण कई लोग परेशानी का सामना कर रहे हैं। कमिंस ने भारत में ऑक्सीजन टैंक की कमी को पूरा करने के लिए अपनी ओर से 50 हजार डॉलर सहायता राशि दान देने का ऐलान किया है।

राफेल नडाल ने जीता Barcelona Open का खिताब

कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी 

भारत में कोरोना की दूसरी लहर आने के बाद से ही इससे संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। एक दिन में दो लाख से अधिक संक्रमितों की सूची सामने आ रही है। ऐसे में अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी हो रही है जिसकी वजह से लोग जान गंवा रहे हैं। सरकार हर राज्य में लगातार ऑक्सीजन टैंक की आपूर्ति के इंतजाम में लगी है।

Archery World Cup: युगल में दीपिका और अतानु ने जीता गोल्ड

मदद की बात सोशल मीडिया पर की साझा 

सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज कमिंस ने सोशल मीडिया पर एक नोट जारी कर सहायता की बात साझा की। उन्होंने बताया कि वह इस मुश्किल समय में अपनी ओर से ऑक्सीजन टैंक खरीदने के लिए 50 हजार डॉलर यानी तकरीबन 37 लाख रुपये दान में दे रहे हैं।

IPL 2021: पंजाब और कोलकाता की प्लेइंग इलेवन में हो सकता है बदलाव

IPL में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ियों में कमिंस तीसरे नंबर पर 

कमिंस को 2019 में हुई IPL की नीलामी में कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) की टीम ने भारी बोली लगाकर टीम में शामिल किया था। 15.50 करोड़ की बोली लगाकर खरीदा था। वह इस सीजन में सबसे ज्यादा महंगे बिकने वाली खिलाड़ी रहे थे। आइपीएल इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में वह तीसरे स्थान पर आते हैं। क्रिस मौरिस (16.26 करोड़),  युवराज सिंह (16 करोड़) बाद कमिंस का ही नाम आता है। अब वह कोरोना संक्रमितों की मदद के लिए आगे आए हैं।

Share this…

Leave a ReplyCancel reply