IPL में आज बनेगा नया कीर्तिमान, एक समय पर होंगे दो मैच, भिड़ेंगी चार टीमें

0
645

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में आज यानी शुक्रवार को एक नया कीर्तिमान स्थापित होगा। सुपर संडे, सुपर सैटरडे की जैसे ही आज सुपर फ्राइडे होगा क्योंकि IPL के इतिहास में पहली बार दो मैच एक ही समय पर खेले जाएंगे। इस तरह चार टीमें एक ही समय पर खेलने उतरेंगी।

E-auction of PM gifts : डेढ़ करोड़ में बिका Neeraj Chopra का भाला

यहां खेले जाएंगे दोनों मैच

बता दें कि 8 अक्टूबर को IPL 2021 के 55वें लीग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के सामने मुंबई इंडियंस (MI) होगी, जबकि दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टक्कर रायल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से होगी। ये दोनों मैच शाम साढ़े 7 बजे से शुरू होंगे। मुंबई बनाम हैदराबाद मुकाबला अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच दिल्ली और बैंगलोर की टीम के बीच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा।

UEFA Nations League: स्पेन ने थामा इटली का अजेय अभियान

MI के पास प्लेऑफ में पहुंचने का मौका

IPL के 14वें सीजन के प्लेआफ को ध्यान में रखते हुए ये मैच काफी अहम होंगे। आधिकारिक रूप से मुंबई इंडियंस के पास प्लेआफ में पहुंचने का मौका है, लेकिन आंकड़ों पर नजर डालें तो इन मैदानों पर इतनी विशाल जीत की संभावना नहीं है कि मुंबई की टीम प्लेआफ के लिए क्वालीफाइ कर जाए। वहीं, दिल्ली और हैदराबाद के बीच IPL 2021 की अंकतालिका में खुद का सफर टॉप 2 में  समाप्त करने की चुनौती होगी।

World Wrestling Championship : सरिता मोर ने जीता कांस्य पदक, इस सूची में हुईं शामिल 

दिल्ली कैपिटल्स टॉप पर

IPL 2021 की अंकतालिका में दिल्ली कैपिटल्स की टीम शीर्ष पर है और टीम शीर्ष दो में बनी रहेगी, लेकिन RCB  के पास टॉप 2 में आने का मौका है, जहां फाइनल में पहुंचने के दो मौके टीमों को मिलते हैं। बैंगलोर के खाते में इस समय 16 अंक हैं, जबकि 18 अंकों के साथ चेन्नई की टीम दूसरे स्थान पर है। यदि बैंगलोर की टीम मामूली अंतर से जीतती है तो फिर नेट रन रेट के कारण टीम को तीसरे स्थान पर ही रहना होगा, क्योंकि सीएसके का नेट रन रेट इस समय प्लस में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here