IPL 2023: मिनी ऑक्शन से पहले टीमों के पर्स में बची कितनी राशि, जानिए किसी खिलाड़ी पर टिकी नजरें

0
452
IPL 2023 mini Auction, Full retention list, Salary purse of teams, CSK, MI, RR, DC

नई दिल्ली। IPL 2023 के मिनी ऑक्शन की जाजम बिछ चुकी है। फ्रेंचाइजी टीमों ने कई दिग्गज खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। ड्वेन ब्रावो अब चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) का हिस्सा नहीं रहेंगे, टीम ने उनको रिलीज कर दिया है। वहीं, हैदराबाद सनराइजर्स ने कप्तान केन विलियमसन और निकोलस पूरन को रिलीज कर दिया है। आगामी सत्र के लिए IPL 2023 नीलामी 23 दिसंबर को कोच्चि में होगी। इसके लिए टीमों ने तैयारी शुरू कर दी हैं।

रिटेन नहीं किया तो पोलार्ड ने लिया संन्यास

अपनी टीम द्वारा रिटेन नहीं किए जाने के बाद कीरोन पोलार्ड ने IPL से संन्यास की घोषणा कर दी। हालांकि अब उन्हें टीम में बल्लेबाजी कोच की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, पंजाब किंग्स ने IPL 2022 में कप्तान रहे मयंक अग्रवाल को रिलीज कर दिया है। हालांकि ऐसी चर्चा थी कि टीम बल्लेबाज शाहरुख खान को भी रिलीज कर सकती है, लेकिन उन्हें टीम में रिटेन किया गया है।

IPL 2023: चेन्नई के पास ही रहेंगे जडेजा, राजस्थान ने 9 खिलाड़ियों को किया रिलीज

IPL 2023 में नहीं खेलेंगे पैट कमिंस और एलेक्स हेल्स

इस बीच इंग्लिश बल्लेबाज एलेक्स हेल्स और आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस आइपीएल में नहीं खेलेंगे। उन्हें अपनी टीम के साथ इंटरनेशनल सीरीज खेलनी है। लिहाजा दोनों ही खिलाड़ी IPL 2023 में अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते दिखाई नहीं देंगे।

किस टीम के पास कितनी राशि बची-

खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करने के बाद अब हैदराबाद सनराइजर्स के पर्स में सबसे ज्यादा राशि मौजूद है। जबकि इस मामले में पंजाब किंग्स दूसरे नंबर पर है। लखनऊ सुपर जाइंट्स और मुंबई इंडियंस तीसरे व चौथे नंबर पर रहे जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स के पास सबसे कम रुपए शेष बचे हैं।

किसके पास कितनी राशि शेष-

सनराइजर्स – 42.25 करोड़

पंजाब किंग्स – 32.2 करोड़

लखनऊ सुपरजाइंट्स – 23.35 करोड़

मुंबई इंडियंस – 20.55 करोड़

चेन्नई सुपरकिंग्स – 20.45 करोड़

दिल्ली कैपिटल्स – 19.45 करोड़

गुजरात टाइटंस – 19.25 करोड़

राजस्थान रायल्स – 13.2 करोड़

रायल चौलेंजर्स – 8.75 करोड़

कोलकाता नाइटराइडर्स – 7.05 करोड़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here